पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष महेश चौरसिया के नेतृत्व में जिलाधिकारी से भेंट, पत्रकारों से जुड़े मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा*
*पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष महेश चौरसिया के नेतृत्व में जिलाधिकारी से भेंट, पत्रकारों से जुड़े मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा*
रिपोर्ट :संजय कुमार
महराजगंज:26/11/2025:
पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष महेश चौरसिया के नेतृत्व में बुधवार को संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी महराजगंज संतोष शर्मा से औपचारिक मुलाक़ात की। इस दौरान पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, समस्याओं एवं समाधान पर विस्तृत वार्ता हुई।
जिलाधिकारी महोदय ने संवाद के दौरान नवनिर्वाचित जिला संगठन को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि प्रशासन पत्रकारों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेगा और निष्पक्ष पत्रकारिता को हमेशा सहयोग प्रदान करेगा।
मुलाक़ात के दौरान प्रमुख रूप से
मंडल सचिव फिरोज खान,
तहसील अध्यक्ष निचलौल संजय गुप्ता,तहसील अध्यक्ष नौतनवा डॉ. दीपक कुमार,
क्षेत्रीय मंत्री प्रमोद कुमार सिंह,
संगठन मंत्री शाह आलम खान,
साथ ही दीपक रौनियार, मोतीलाल गुप्ता, नरसिंह उपाध्याय, इमदादुल्लाह खान, अजय तिवारी, गोवर्धन गुप्ता, महताब आलम, शिवरतन साहनी, शमसे आलम, प्रभाकर मिश्रा, मोहम्मद अली सहित दर्जनों पत्रकार साथी मौजूद रहे।


Comments
Post a Comment