पुलिस झंडा दिवस पर महराजगंज पुलिस ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ*


*पुलिस झंडा दिवस पर महराजगंज पुलिस ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ*



Report:Sanjay kumar


*महराजगंज, 23 नवम्बर 2025:आज पुलिस लाइन महराजगंज में *"पुलिस झण्डा दिवस"* बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक *श्री सोमेन्द्र मीना,* आईपीएस द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात *श्री सोमेंद्र मीना* द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारियों के समक्ष *पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश* 

 महोदय का पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर जारी *संदेश* को पढ़कर सुनाया गया। 

*संदेश में पुलिस बल* के कल्याण, बलिदान एवं जनसेवा के प्रति समर्पण को रेखांकित किया गया था।

*पुलिस अधीक्षक महोदय* ने अपने उद्बोधन में सभी पुलिसकर्मियों को अपने *कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा, ईमानदारी एवं व्यावसायिकता* के साथ करने तथा पुलिस बल की गरिमा को सदैव अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि *"जनता की सुरक्षा और कानून का शासन ही हमारा परम धर्म है। हमें हर परिस्थिति में जनता का विश्वास जीतना है।"* 

कार्यक्रम में रिजर्व पुलिस लाइन के समस्त अधिकारी एवं समस्त पुलिस बल उपस्थित रहा।

इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने एक स्वर में *कर्तव्य पालन एवं अनुशासन* की शपथ दोहराई।


 

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत