थाना निचलौल पुलिस ने पोक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*
🍁 *थाना निचलौल पुलिस ने पोक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*
रिपोर्ट :संजय कुमार
*महराजगंज।* पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान वज्र के तहत अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज व क्षेत्राधिकारी निचलौल के निर्देशन में थाना निचलौल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 322/2025 धारा 137 (2), 64(1),87 बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बंधित 01 नफर अभियुक्त *जमुना पाल पुत्र जंगबहादुर पाल निवासी बैठवलिया थाना निचलौल जनपद महराजगंज* के गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। गठित टीम के अथक प्रयास के बाद मुखबीर की सूचना पर आज दिनांक 30.11.2025 को अभियुक्त *जमुना पाल पुत्र जंगबहादुर पाल उपरोक्त को घोड़हवा चौराहा थाना निचलौल जनपद महराजगंज* को समय 11.50 बजे गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्त जमुना पाल पुत्र जंगबहादुर पाल उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया।
*अभियोग जिसमें गिरफ्तारी हुई-*
मु0अ0सं0 322/2025 धारा 137(2), 64(1),87 बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
1.जमुना पाल पुत्र जंगबहादुर पाल निवासी बैठवलिया थाना निचलौल जनपद महराजगंज उम्र 19 वर्ष
*गिरफ्तारी का स्थान -*
घोड़हवा थाना निचलौल जनपद महराजगंज ।
*गिरफ्तारी का दिनांक व समय -*
दिनांक-30.11.2025 व समय - 11.50 बजे
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1.उ0नि0 कपिल प्रजापति
2.का0आनन्द यादव

Comments
Post a Comment