महाराजगंज: डीएम व एसपी ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्राम जोगिया का किया स्थलीय निरीक्षण
महाराजगंज: डीएम व एसपी ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्राम जोगिया का किया स्थलीय निरीक्षण
*माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के सफल, सुरक्षित एवं सुचारू संचालन हेतु आज जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल ग्राम जोगिया का स्थलीय निरीक्षण किया गया।*
रिपोर्ट :संजय कुमार
निरीक्षण के दौरान संपूर्ण कार्यक्रम स्थल, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, आगंतुकों की आवाजाही, मंचीय तैयारियों तथा आपातकालीन सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों एवं जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
*जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के आगमन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारीगणों को समन्वय बनाकर उत्कृष्ट व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।*
*निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।*


Comments
Post a Comment