अविवाहित युवती का गर्भपात के दौरान मौत,पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी



 अविवाहित युवती का गर्भपात के दौरान  मौत,पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी

 


रिपोर्ट :संजय कुमार


 महाराजगंज जनपद के अंतर्गत कोठीभार थानाक्षेत्र के एक गांव की एक युवती को उसके बगल के गांव का एक  युवक निचलौल के एक निजी अस्पताल में इलाज कराने रविवार की शाम आया था। सोमवार को युवती की हालत गंभीर होने पर अस्पताल संचालक उसे अस्पताल के बाहर सड़क के किनारे छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने युवती को निचलौल सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवती के प्रेमी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। युवती गर्भवती थी, उसे इलाज के लिए उसका प्रेमी लेकर आया था। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा को दोपहर में राहगीरों से सूचना मिली कि एक युवती को कस्बे के यादव चौराहा के पास सड़क के किनारे घायल अवस्था में छोड़ दिया गया है। इस पर पुलिस यादव चौराहा पहुंची और घायल युवती को निचलौल सीएचसी पहुंचाई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


थानाध्यक्ष ने बताया कि मृत युवती की उम्र तकरीबन 21 वर्ष है। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। वह गर्भवती थी और उसे उसका प्रेमी श्याम कुमार पुत्र रामहरख निवासी ग्राम खेसरारी भरपटिया थाना कोठीभार अपने साथ एक निजी अस्पताल निचलौल में रविवार शाम को लाया था। इलाज के दौरान युवती की स्थिति काफी खराब हो गई, जिसे अस्पताल के बाहर कर संचालक भाग गया। युवती को सीएचसी निचलौल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिए।   आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था है। युवती के प्रेमी से पूछताछ की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत