सिंदुरिया/ खजुरिया: फिटनेस सेंटर से युवाओं को मिलेगा लाभ: पूर्व मंत्री शिवेंद्र सिंह
सिंदुरिया/ खजुरिया: फिटनेस सेंटर से युवाओं को मिलेगा लाभ: पूर्व मंत्री शिवेंद्र सिंह
रिपोर्ट :संजय कुमार
महाराजगंज: जनपद के अंतर्गत सिंदुरिया थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में सिंदुरिया -सिसवा मार्ग पर बुधवार को ग्रामीण युवाओं को एक नई सौगात मिली अत्याधुनिक उपकरणों से लैस जिम का उद्घाटन पूर्व मंत्री शिवेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया जिम शुरू होने से क्षेत्र के युवाओं में उत्साह देखा गया l इस उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शिवेंद्र सिंह ने कहा कि गांव में फिटनेस सुविधाओं का विस्तार बेहद जरूरी है क्योंकि स्वस्थ युवा ही मजबूत समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं जिम संचालक अंकित पटेल एवं जिम संचालक/ पंचायत सहायक सिंटू गुप्ता ने बताया कि बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए यह जिम पूरी तरह सुविधाजनक बनाया गया है l उन्होंने कहा हमारा प्रयास है कि गांव के युवाओं को शहर जैसी फिटनेस सुविधा यही मिले कम शुल्क में ट्रेनिंग और फिटनेस गाइडेंस उपलब्ध कराया जाएगा l आगे जरूरत के अनुसार सुविधाए भी बढ़ाई जाएगी l इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी/ पूर्व ब्लॉक प्रमुख घुंघली श्रवण सिंह जिला पंचायत सदस्य शंकराचार्य पटेल, प्रदीप मिश्रा पूर्व ग्राम प्रधान जितेंद्र गौड़, अमित यादव ,रोहित यादव, सोनू दिलदार, मनीष, रहमत, आदि लोग उपस्थित रहे l



Comments
Post a Comment