बॉलीवुड के "ही- मैंन" धर्मेंद्र का 89 वर्ष की आयु में निधन, सिनेमा जगत में शोक की लहर


 बॉलीवुड के "ही- मैंन" धर्मेंद्र का 89 वर्ष की आयु में निधन, सिनेमा जगत में शोक की लहर



रिपोर्ट :संजय कुमार



मुंबई: 24 नवंबर 2025: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता, जिन्हें प्यार से "ही -मैन" कहां जाता था धर्मेंद्र का आज 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया l उन्होंने मुंबई स्थित अपनी आवास पर अंतिम सांस ली उनके निधन की खबर से पूरे  देओल परिवार, बॉलीवुड और उनके करोड़ों प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है धर्मेंद्र पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे l सूत्रों के अनुसार धर्मेंद्र को कुछ समय पहले मुंबई के ब्रिच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था कई दिनों तक चले इलाज के बात उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी गई थी जहां उनका इलाज जारी था लेकिन आज सोमवार 24 नवंबर 2025 को उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया l 8 दिसंबर 1935 को पंजाब में जन्मे धर्मेंद्र ने अपने छह दशक से भी लंबे करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया l 'शोले ' के 'वीरू' से लेकर चुपके चुपके के डॉक्टर परिमल त्रिपाठी तक उन्होंने हर किरदार में जान फूक दी l 'सत्यकाम' 'धर्मवीर' 'फूल और पत्थर' और 'मेरा गांव मेरा देश' जैसी फिल्में उनके अभिनय की मिसाल है l वह न केवल एक एक्शन हीरो थे बल्कि एक बेहतरीन रोमांटिक और कॉमेडी अभिनेता भी थे l धर्मेंद्र अपनी आखिरी सांस तक अभिनय के प्रति समर्पित रहे उनकी आखिरी फिल्म 'ईक्किस' होगी ,जो अगले महीने 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है यह फिल्म परमवीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेतर पाल के पिता का किरदार निभाया है जबकि मुख्य भूमिका में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा है यह फिल्म उनके प्रशंसकों के लिए एक भावुक श्रद्धांजलि बन जाएगी l धर्मेंद्र के निधन की खबर आते हुए प्रधानमंत्री से लेकर बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों और उनके लाखों प्रशंसाको ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित करना शुरू कर दिया है सभी उन्हें एक महान कलाकार और एक बेहतरीन इंसान के रूप में याद कर रहे हैं धर्मेंद्र का जाना भारतीय सिनेमा के एक सुनहरे युग का अंत है l भले ही वह आज हमारे बीच नहीं है लेकिन अपनी फिल्मों और किरदारों के जरिए वह हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेंगे l

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत