पूर्व राज्यमंत्री गोरख प्रसाद निषाद का निधन, 82 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, भाजपा नेताओं ने दी अंतिम विदाई


 पूर्व राज्यमंत्री गोरख प्रसाद निषाद का निधन, 82 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, भाजपा नेताओं ने दी अंतिम विदाई



रिपोर्ट :संजय कुमार



देवरिया : बरहज नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व राज्य मंत्री गोरख प्रसाद निषाद का शुक्रवार रात लखनऊ के डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे उनके निधन की सूचना मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई l शनिवार को उनके पैतृक नगर बरहज में सरयू नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी सदर विधायक डॉ सलभ  मणि त्रिपाठी बरहज विधायक दीपक मिश्रा जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा और महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी l जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने सरयू घाट पर पूर्व मंत्री के पार्थिव शरीर पर भाजपा का झंडा ओढाकर और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी उन्होंने कहा कि गोरख प्रसाद निषाद का राजनीतिक सफर और जनता के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा वे संगठन के समर्पित और जमीनी कार्यकर्ता थे l सांसद शशांक मणि और विधायक डॉ शलभ त्रिपाठी ने भी उनके कार्यों को याद किया उन्होंने कहा कि निषाद जी ने अपने मंत्रिकाल और राजनीतिक जीवन में जन सेवा को हमेशा प्राथमिकता दी वे सरल, मिलनसार और जनता के प्रति समर्पित नेता थे l

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत