एसआईआर पर फीडबैक लेने के लिए डीएम का अनोखा प्रयास, टोल -फ्री नंबर पर आए 37 फोन कॉल


 एसआईआर पर फीडबैक लेने के लिए डीएम का अनोखा प्रयास, टोल -फ्री नंबर पर आए 37 फोन कॉल




हर विधानसभा में मिला फीडबैक, सुझावों  व समस्याओं पर होगी कार्यवाही !



रिपोर्ट :संजय कुमार



महाराजगंज: जनपद में एसआईआर(special Intensive Revision) को लेकर जिला प्रशासन ने जनता से सीधा संवाद आपके स्थापित करने की नई पहल की जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने खुद फोन पर लोगों की बातें सुनी और समस्याओं को समझा जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने SIR प्रक्रिया को और पारदर्शी व प्रभावी बनाने के लिए मंगलवार को टोल फ्री नंबर के माध्यम से जनता से सीधे बातचीत की यह पहल जिले में पहली बार की गई l जिसमें लोग बिना किसी हिचक अपनी बात जिलाधिकारी तक पहुंचा सके l निर्धारित समय में कुल 37 फोन कॉल आए जिनमें सभी 5 विधानसभा क्षेत्र - महाराजगंज, पनियरा, फरेंदा, निचलौल और सिसवा से लोगों ने भागीदारी की इन कालो मे एसआईआर से संबंधित सुझाव शिकायते और जमीनी स्तर की समस्याएं सामने आई डीएम ने बताया कि यह फीडबैक अभियान जनता की वास्तविक स्थिति जानने और प्रक्रिया में सुधार लाने के उद्देश्य से किया गया था प्राप्त शिकायतों में किसी का नाम शामिल नहीं है जिससे लोगों ने निर्भीक होकर बात रखी उन्होंने कहा कि टोल फ्री नंबर पर मिली सभी शिकायतों और सुझावों का संज्ञान लिया गया है और उनके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी जिलाधिकारी ने आगे भी इसी तरह जनता से संवाद जारी रखने की बात कही ताकि एसआईआर कार्य समयबद्ध और सुचारू रूप से पूरा हो सके l

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत