बंद कमरे में नहीं होगी जनसुनवाई, जनता से सीधे संवाद के लिए, खुले में सुनी गई शिकायतें:SDM फरेंदा


 बंद कमरे में नहीं होगी जनसुनवाई, जनता से सीधे संवाद के लिए, खुले में सुनी गई शिकायतें:SDM फरेंदा


Report:Sanjay kumar


महराजगंज, 28 जुलाई 2025, उपजिलाधिकारी फरेंदा श्री शैलेन्द्र गौतम ने नवाचार करते हुए तहसील फरेंदा में जन सुनवाई उपजिलाधिकारी कक्ष के बाहर खुले बरामदे में किए जाने की शुरुआत की है।

             आज उपजिलाधिकारी फरेंदा ने अपने कक्ष के बाहर लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी महोदय का निर्देश है कि जनता की अधिकारियों तक पहुंच को ज्यादा से ज्यादा सुलभ किया जाए, ताकि जनता बेरोकटोक अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत करा सके। इसी कड़ी में तहसील परिसर में आज कक्ष के बाहर जनसुनवाई की गई ताकि जनता सीधे अपनी शिकायत बिना किसी रुकावट के सीधे एसडीएम को बता सके ।  

             उन्होंने बताया कि जनसुनवाई में आए प्रकरणों के प्रभावी पर्यवेक्षण व त्वरित निस्तारण के लिए सभी शिकायतों को ऑनलाइन दर्ज किया गया है और समय सीमा के अंदर निस्तारण करने का भी निर्देश दिया गया। 

         कहा कि आशा है इस प्रयास से जनसुनवाई में न सिर्फ आम लोगों को सुविधा होगी, बल्कि शिकायतों के निस्तारण में भी गुणात्मक सुधार होगा।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत