आगामी RO/ARO परीक्षा की तैयारियों को लेकर "DM" व "SP "महराजगंज ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण



 आगामी RO/ARO परीक्षा की तैयारियों को लेकर "DM" व "SP "महराजगंज ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण


रिपोर्ट ;संजय कुमार


आज दिनांक: 26 जुलाई 2025: को जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा आगामी RO/ARO परीक्षा के दृष्टिगत जनपद में *स्थापित विभिन्न परीक्षा केंद्रों* का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। परीक्षा केंद्र जिसमें   1. महाराजगंज इंटरमीडिएट कॉलेज, महाराजगंज 2. दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज, चौक, महाराजगंज 3. लिटिल फ्लावर स्कूल, महाराजगंज 4. बिशप अकैडमी, महाराजगंज 5. सेंट जोसेफ अकैडमी, महाराजगंज शामिल थे।निरीक्षण के दौरान परीक्षा *केंद्रों की साफ-सफाई, कक्ष व्यवस्था, बिजली-पानी की उपलब्धता, सीसीटीवी कैमरा की स्थिति, बेंच-डेस्क, सुरक्षा प्रबंधन, एवं प्रवेश/निकास द्वार आदि* बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी महोदय ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप हों।पुलिस अधीक्षक द्वारा केंद्रों पर परीक्षा के दौरान *सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।*

जिलाधिकारी ने संबंधित विद्यालय प्रबंधकों एवं नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे परीक्षा के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियों को समय से पूर्ण कर लें एवं किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत