उ.प्र. लोक सेवा आयोग की RO/ARO भर्ती परीक्षा के लिए ASP महाराजगंज द्वारा किया गया थाना फरेंदा क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण।
उ.प्र. लोक सेवा आयोग की RO/ARO भर्ती परीक्षा के लिए ASP महाराजगंज द्वारा किया गया थाना फरेंदा क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण।
Report:Sanjay kumar
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित आरओ/एआरओ भर्ती परीक्षा की *शुचिता और निष्पक्षता* सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक, महाराजगंज द्वारा थाना फरेंदा क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता, सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के अनुपालन की गहन जांच की गई। महोदय द्वारा परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त *पुलिस बल* और सुरक्षा उपायों की उपलब्धता की समीक्षा की गई, परीक्षा के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने तथा केंद्र प्रभारियों और कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति सचेत करना और किसी भी कमी को तत्काल दूर करने के लिए निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान ही सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। परीक्षा सामग्री का वितरण और संग्रहण सुचारू रूप से हुआ, और केंद्रों पर शांति व अनुशासन का माहौल रहा। अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी केंद्र प्रभारियों और पुलिस कर्मियों को सतर्कता बनाए रखने और परीक्षा की शुचिता को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित किया।


Comments
Post a Comment