गोरखपुर: महिला आरक्षीयों की शिकायत पर ताबड़तोड़ कार्यवाही,IPS आनंद कुमार सस्पेंड,RTC निलंबित


 गोरखपुर: महिला आरक्षीयों की शिकायत पर ताबड़तोड़ कार्यवाही,IPS आनंद कुमार सस्पेंड,RTC निलंबित


Report:Sanjay Kumar


गोरखपुर: गोरखपुर में सर्च न्यूज़ की खबर का बड़ा असर सामने आया है l 26 वी बटालियन PAC गोरखपुर में तैनात महिला आरक्षीयों द्वारा की गई गंभीर शिकायतों पर शासन ने ताबड़तोड़ एक्शन लेते हुए बड़ा कदम उठाया है इस मामले में IPS अधिकारी आनंद कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है वही RTC गोरखपुर के प्रभारी संजय राय को भी निलंबित कर दिया गया है l महिला आरक्षीयों ने लंबे समय से कैंप में अव्यवस्था असहज माहौल और कई स्तर पर शोषण व अभद्रता की शिकायत की थी ट्रेनिंग के दौरान महिला पुलिसकर्मियों की तबीयत बिगड़ने और बेहोश होने की घटनाओं ने पूरे मामले को तुल दे दिया था l सर्च न्यूज़ ने इस पूरे मुद्दे को लगातार प्रमुखता से उठाया और महिला आरक्षीयों की आवाज शासन तक पहुंचाई जिसके बाद सरकार ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जांच कराई और सख्त कार्रवाई की l

सर्च न्यूज़ संवाददाता के अनुसार महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह कार्रवाई बड़ा संदेश देती है कि किसी भी स्तर पर महिला कर्मचारियों के सम्मान और गरिमा से समझौता नहीं किया जाएगा गोरखपुर PAC कैंप में बड़ी संख्या में महिला रिक्रूटस की ट्रेनिंग चल रही है जहां कई बार उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े मामले को नजर अंदाज किया जा रहा था अब शासन की इस कार्यवाही से अन्य जिलों के प्रशिक्षण केंद्रो में भी व्यवस्थाओं की पड़ताल शुरू हो गई है यह कार्रवाई आने वाले समय में उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्य प्रणाली में सकारात्मक सुधार की दिशा में मिल का पत्थर साबित होगी l सूत्रों के मुताबिक जांच में महिला आरक्षीयों की शिकायतों में कई महत्वपूर्ण तथ्य सही पाए गए कैंप में पीने के पानी ,शौचालय, भोजन की अव्यवस्था से लेकर ट्रेनिंग में मानसिक दबाव और अधिकारियों द्वारा अनुचित व्यवहार की पुष्टि हुई महिला आरक्षीयों ने बाथरूम में हिडन कैमरे की आशंका भी जताई थी जिसे लेकर शासन ने उच्च स्तरीय जांच बिठा दी है l

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत