Breaking News: भलुही स्कूल बंदी वीडियो 'प्रायोजित', डीएम ने बताया साजिश: प्रधानाध्यापिका निलंबित बीईओ को चेतावनी


 Breaking News: भलुही स्कूल बंदी वीडियो 'प्रायोजित', डीएम ने बताया साजिश: प्रधानाध्यापिका निलंबित बीईओ को चेतावनी


Report:Sanjay Kumar


शासन की छवि धूमिल करने की कोशिश डीएम ने बताया प्रायोजित वीडियो

जांच के बाद बड़ी कार्यवाही, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई


महाराजगंज: जनपद के भलुही गांव में स्कूल बंद होने पर बच्चों के रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने इसे प्रायोजित बताते हुए कड़ी कार्रवाई की घोषणा की है भलुही गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के छात्रों के फूट-फूट कर रोने वाले वीडियो ने जिले में हलचल मचा दि वीडियो वायरल होते ही जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया और बीएसए से जांच कराई जांच में सामने आया कि न तो स्कूल का विलय हुआ है और न हीं बच्चों की पढ़ाई रुकी है डीएम ने वीडियो को "पूरी तरह से प्रायोजित "करार देते हुए इसे शासन की छवि धूमिल करने की "साजिश "बताया l प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया जबकि खंड शिक्षा अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई साथ ही वीडियो बनाने वाले  की पहचान कर उस पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं डीएम ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दे बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी l मामले में प्रशासन की तत्परता और कठोर कदमों से जिले में हड़कंप मच गया है l

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत