महराजगंज/ सिसवा :मलवरी स्कूल के नौनिहालों का हुआ सुवर्णप्राशन संस्कार*



 * महराजगंज/ सिसवा :मलवरी स्कूल के नौनिहालों का हुआ सुवर्णप्राशन संस्कार*


Report: Sanjay kumar


*संगीत नाटक अकादमी के सदस्य व प्रसिद्ध भजन गायक अमित अंजन ने किया शुभारंभ*


*गुरु गोरक्षनाथ इंटीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज गोरखपुर में संपन्न हुआ कार्यक्रम*


गुरु गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, बालापार के आयुर्वेद शिशु एवं बाल रोग विभाग में आज सुवर्णप्राशन संस्कार को एक उत्सव के रूप में सम्पन्न किया गया। शुभारंभ पूर्वांचल के ख्यातिप्राप्त भजन गायक व उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग के संगीत नाटक अकादमी के सदस्य श्री अमित अंजन द्वारा किया गया, जो मलवेरी स्कूल, सिसवा महराजगंज के सैकड़ों विद्यार्थियों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।

उनकी धर्मपत्नी एवं विद्यालय की निदेशक शुभ्रा सिंह जायसवाल ने भी सहभागिता कर सुवर्णप्राशन जैसे प्राचीन एवं वैज्ञानिक संस्कार के प्रति अपनी निष्ठा एवं जागरूकता प्रकट की।

इस अवसर पर अमित अंजन ने कहा कि हमारी सनातन परंपरा के गुरुकुल शिक्षा पद्धति के अंतर्गत सुवर्णप्राशन संस्कार गुरुकुलों में अनिवार्य रूप से उत्सव के रूप के मनाया जाता था, जिससे पूर्व में इस संस्कार से बालकों व बालिकाओं के शैक्षणिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास में अत्यंत सहायता मिलती थी और एक शसक्त समाज का निर्माण होता रहा, लंबे समय तक देश मुगल आक्रांताओ व पाश्चात्य सभ्यता के विस्तार के कारण हम भरतवंशियों को हमारी संस्कृति से अलग करने का कुत्सित प्रयास होता रहा, अमित अंजन ने श्री गोरखनाथ विश्वविद्यालय के आयुर्वेद संकाय के सभी चिकित्सकों के साथ साथ उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पूज्य आदित्यनाथ जी महाराज का धन्यवाद किया जिनके कुशल नेतृत्व में आज पुनः हम सनातन संस्कृति और सभ्यता के मूल से जुड़ पा रहें है I कार्यक्रम संयोजक एवं विभागाध्यक्ष डा. त्रिविक्रम मणि त्रिपाठी ने बताया कि सुवर्णप्राशन बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता, बुद्धि और स्मृति को बढ़ाने वाली निरापद व प्रभावी प्रक्रिया है।इस अवसर पर डा. अवनीश कुमार द्विवेदी (चिकित्सा अधीक्षक), प्रो. डा. गिरिधर वेदांतम (प्राचार्य) एवं डा. सुमित कुमार नायर (उप-प्राचार्य) सहित अनेक अधिकारी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में निर्णय लिया गया कि हर पुष्य नक्षत्र पर सुवर्णप्राशन संस्कार को उत्सव की भांति मनाया जाएगा ताकि यह उपयोगी प्रक्रिया जनसामान्य तक पहुँचे

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत