छह ब्लाॅको और नगरीय क्षेत्र में चलेगा एमडीए अभियान- सीएमओ


 छह ब्लाॅको और नगरीय क्षेत्र में चलेगा एमडीए अभियान- सीएमओ 


Report:sanjay kumar


दस अगस्त से सम्बंधित क्षेत्र में घर घर जाकर फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाएंगी स्वास्थ्य टीम 


16.01 लाख लोगों दवा खिलाने का लक्ष्य- डिप्टी सीएमओ डाॅ केपी सिंह 


महराजगंज: 29 जुलाई 2025:

फाइलेरिया से बचाव के लिए हर साल चलने वाला सर्वजन दवा सेवन ( एमडीए) इस बार छह ब्लाॅको और नगरीय क्षेत्र में चलाया जाएगा। जिन ब्लाॅकों में इस बार एमडीए अभियान चलेगा उसमें घुघली, सिसवा, पनियरा, मिठौरा, रतनपुर, फरेन्दा ब्लॉक तथा महराजगंज नगरीय क्षेत्र के नाम शामिल हैं।

उक्त जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि एमडीए अभियान जुड़े स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है। कुल 1319 टीमें दस अगस्त से घर घर जाकर लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाएंगी। इस बार शत प्रतिशत परिणाम आधारित अभियान चलाने पर जोर दिया जा रहा है। लोगों को हाथीपांव, हाइड्रोसील व महिलाओं के स्तन में सूजन के कारक फाइलेरिया से बचाने के लिए निर्धारित मात्रा में टीम अपने सामने दवा खिलाएं। सफल पूर्वक अभियान के लिए पूरी तैयारी और सामग्री की व्यवस्था कर ली गयी है। लोगों के बीच यह संदेश भी दिया जाना चाहिए कि एक बार फाइलेरिया हो जाने के बाद उसका सम्पूर्ण उपचार संभव नहीं है। इसलिए स्वस्थ लोगों को यह दवा अवश्य खानी चाहिए ताकि उन्हें फाइलेरिया ( हाथीपांव):न हो।

डिप्टी सीएमओ डाॅ केपी सिंह ने बताया कि जिले के छह ब्लाॅकों और महराजगंज नगरीय क्षेत्र में चलने वाले इस अभियान में 17.22 लाख आबादी के सापेक्ष करीब 16.01 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि आयु के हिसाब से दवा देने की मात्रा निर्धारित है। दो साल से कम उम्र के बच्चों को,गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार लोगों को दवा नहीं खिलाई जाती है।

    डिप्टी सीएमओ डॉ सिंह ने बताया कि घुघली ब्लाक  में 242815, सिसवा ब्लॉक में 258124, पनियरा ब्लॉक में 249119 मिठौरा ब्लॉक में 267118 रतनपुर ब्लॉक में 295839 , फरेन्दा ब्लाक में 235985 तथा महराजगंज नगरीय क्षेत्र में 52231 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य है। दवा खिलाने के लिए हर टीम दो सदस्य लगाए गए हैं। कुल 1319 टीम के 2638 सदस्य घर जाकर लोगों को अपने सामने दवा खिलाएंगे, जबकि 220 पर्यवेक्षक पर्यवेक्षण का कार्य करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत