महाराजगंज: पत्नी से नाराज युवक ने नहर में कूदा, पुलिस व स्थानीय लोगों ने नहर में कूद कर बचाई जान
महाराजगंज: पत्नी से नाराज युवक ने नहर में कूदा, पुलिस व स्थानीय लोगों ने नहर में कूद कर बचाई जान
रिपोर्ट :संजय कुमार
पुलिस के मानवीय कार्य की क्षेत्र में हो रही सराहना,
महाराजगंज: जनपद के भिटौली ऊपनगर स्थित बड़ी नहर में एक युवक पूल से कूद गया जैसे ही वह नहर में कूदा स्थानीय लोगों व भिटौली पुलिस की मदद से दो युवक नहर में कूद कर उसकी जान बचा ली सूचना के अनुसार महाराजगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के परास खाड़ निवासी अब्दुल रहमान अपने ससुराल श्याम देउरवा थाना क्षेत्र के कोटवा में आया था वहां पत्नी से कुछ अनबन हो गई नाराज होकर युवक अपने घर के लिए निकला रास्ते में वह भिटौली मे रुका और पूल से नहर में छलांग लगा दी युवक नशे में धूत था जैसे ही नहर में कूदा वैसे ही इसकी सूचना भिटौली पुलिस को दी तुरंत मौके पर पहुंचे दिनेश कुशवाहा व कांस्टेबल विवेकानंद सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से नहर में दो लोगों ने नहर में कूद कर उसे काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला पानी पी लेने के कारण स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राइवेट वाहन से भिटौली पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से बेहोशी की हालत में उसे इलाज के लिए परतावल सरकारी अस्पताल भेज दिया जहां स्थिति का गंभीरता से देखते हुए उसे महाराजगंज जिला अस्पताल भेज दिया भिटौली थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्रा ने बताया है कि युवक का इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है परिजनों को सूचना कर दी गई है l

Comments
Post a Comment