हिपेटाइटिस को गंभीरता से न लेने पर खराब हो जाता है लीवर-डिप्टी सीएमओ


 हिपेटाइटिस को गंभीरता से न लेने पर खराब हो जाता है लीवर-डिप्टी सीएमओ 


Report:Sanjay kumar


विश्व हिपेटाइटिस दिवस पर गोष्ठी का आयोजन 


महराजगंज: 28 जुलाई 2025:

विश्व हिपेटाइटिस दिवस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में सोमवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए डिप्टी सीएमओ डाॅ वीर विक्रम सिंह ने कहा कि हिपेटाइटिस को गंभीरता से न लेने पर व्यक्ति का लीवर खराब हो जाता है। जिससे समस्या काफी बढ़ जाती है।डिप्टी सीएमओ डाॅ सिंह ने बताया कि हिपेटाइटिस का अर्थ है आपके यकृत में सूजन।  हिपेटाइटिस दो प्रकार का होता है पहला वायरल और दूसरा नान वायरल। वायरल हिपेटाइटिस पांच प्रकार को होता है। जिसे हिपेटाइटिस ए, बी, सी, डी, और इ। इसमें से हिपेटाइटिस ए और इ फिकोओरल मल मौखिक मार्ग से फैलता है जबकि  हिपेटाइटिस बी और सी संक्रमित सुई, संक्रमित रक्त, असुरक्षित यौन सम्बन्ध और माँ से बच्चे में फैलता है। नान वायरल हिपेटाइटिस तीन प्रकार से फैलता है। पहला स्वप्रतिरक्षी, दूसरा एल्कोहलिक तीसरा कुछ दवाओं से फैलता है। हिपेटाइटिस बी और सी से अगर कोई व्यक्ति संक्रमित होता है तो जिला संयुक्त चिकित्सालय में जाकर जांच कराये। चिकित्सक के सलाह के अनुसार इलाज कराये। डिप्टी सीएमओ ने यह भी कहा कि हिपेटाइटिस से बचाव के लिए खान पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सेहत के प्रति लापरवाह रहने वाले लोगों के लिए हिपेटाइटिस भारी पड़ सकती है। सही समय पर जांच और उपचार शुरू न करने से हिपेटाइटिस आगे चल कर कैंसर का कारण भी बन सकता है। गोष्ठी में चीफ फार्मासिस्ट सतेन्द्र सिंह, अतुल मिश्रा, कमलेश, हरीकेश, अंकित श्रीवास्तव, अतुल पटेल आदि प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।

हिपेटाइटिस के लक्षण:

- मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द 

- बुखार, थकान 

- मतली, भूख न लगना।

- पेट में दर्द ।

- मिट्टी के रंग का मल ।

- गहरा मूत्र 

- पीलिया

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत