मंडलायुक्त गोरखपुर,मंडल श्री अनिल ढींगरा व डीआईजी गोरखपुर एस. चन्नप्पा ने किया महराजगंज पुलिस लाइन का निरीक्षण*
*मंडलायुक्त गोरखपुर,मंडल श्री अनिल ढींगरा व डीआईजी गोरखपुर एस. चन्नप्पा ने किया महराजगंज पुलिस लाइन का निरीक्षण*
रिपोर्ट :संजय कुमार
पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों को किया सम्बोधित तथा उनके बैरक/मेस का किया निरीक्षण*
*पुलिस लाइन में डीआईजी श्री एस चन्नप्पा ने की अपराध गोष्ठी*
*ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाने पर दिया जोर*
*आईजीआरएस रैंकिंग बरकरार रखने के निर्देश*
*महराजगंज-* *मंडलायुक्त गोरखपुर,मंडल श्री अनिल ढींगरा व डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चन्नप्पा गुरुवार को महराजगंज दौरे पर पहुंचे।* उन्होंने पुलिस कार्य प्रणाली का निरीक्षण किया और पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में डीआईजी ने अपराध नियंत्रण व बेहतर पुलिसिंग के लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि "ऑपरेशन कन्विक्शन" को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि गंभीर अपराधों में दोषियों को शीघ्र सजा दिलाकर पीड़ितों को न्याय मिल सके और अपराधियों में कानून का भय कायम हो।डीआईजी ने गैंगस्टर, हत्या, बलात्कार, महिला उत्पीड़न, चोरी, वाहन चोरी तथा अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते हुए संबंधित थानों को सतर्क रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधों पर समय से पहले प्रभावी रोकथाम के लिए "प्रीवेंटिव एक्शन" बेहद जरूरी है। इसके अंतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी, अभियुक्तों की गिरफ्तारी, हिस्ट्रीशीटरों की सतत चेकिंग व गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही की जाए।बैठक के दौरान डीआईजी ने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी थाने विवेचनाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करें, ताकि न्याय प्रक्रिया में देरी न हो। उन्होंने गुण्डा एक्ट एवं गोवध निवारण अधिनियम के तहत लंबित मामलों की प्रगति रिपोर्ट तलब की और इन मामलों में तत्परता से कार्रवाई करने को कहा।
आईजीआरएस (जन शिकायत निवारण प्रणाली) में महराजगंज जनपद द्वारा प्रदेश में लगातार प्रथम स्थान बनाए रखने की सराहना करते हुए डीआईजी ने सभी अधिकारियों को बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि तभी बरकरार रह सकती है जब प्रत्येक शिकायती प्रार्थना पत्र पर संवेदनशीलता और तत्परता से कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि जनता का पुलिस पर भरोसा तभी बढ़ेगा जब उसका हर मामला गंभीरता से सुना और निस्तारित किया जाएगा।
डीआईजी चन्नप्पा ने थानों की साफ-सफाई व्यवस्था की भी समीक्षा की और निर्देश दिए कि हर थाना परिसर स्वच्छ और व्यवस्थित रहे। पुलिस कार्यालयों में साफ-सफाई की स्थिति को प्राथमिकता के साथ देखा जाएगा और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त गोरखपुर,मंडल श्री अनिल ढींगरा व डीआईजी गोरखपुर एस चन्नप्पा ने उन नव आरक्षियों से भी मुलाकात की, जो हाल ही में पुलिस कांस्टेबल भर्ती में चयनित होकर जनपद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने नवचयनित अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे पूरे मनोयोग और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण पूर्ण करें, क्योंकि यही उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को पुलिसिंग के दायित्वों का बोध कराते हुए ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के मूल मंत्र को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। तथा आरक्षियों के बैरक व मेस का निरीक्षण कर सर्व सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।इस अवसर पर महराजगंज के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना भी मौजूद रहे। उन्होंने जिले में चल रहे अभियानों, अपराध नियंत्रण की स्थिति और थानों की व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी दी।


Comments
Post a Comment