मोबाइल चोरी के आरोप में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, दो मोबाइल फोन बरामद*


 *मोबाइल चोरी के आरोप में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, दो मोबाइल फोन बरामद*


Report:sanjay kumar


कोल्हुई,महराजगंज:बढ़ते मोबाइल चोरी की वारदात पर लगाम लगाने के क्रम में कोल्हुई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोल्हुई पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए हैं।उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया है।पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन में थानाध्यक्ष कोल्हुई आशीष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक जनार्दन चौधरी ,राजीव कुमार सिंह व कांस्टेबिल अमित यादव,राजू यादव ने दोनों वांछित अभियुक्तों को  गिरफ्तार कर लिये ।गिरफ्तार अभियुक्तों में संदीप यादव (20), पुत्र दिनेश यादव, निवासी केशारी, थाना कोतवाली लोटन, जनपद सिद्धार्थनगर, व राजकुमार अग्रहरी(30), पुत्र रामलखन अग्रहरी, निवासी मुड़िला, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज  शामिल हैं।इस में दिनेश यादव बाइक से कोल्हुई लोटन मार्ग पर शाम के वक्त बात करते हुए लोगों का मोबाइल एक झटके में छीन कर फरार हो जाता था।जिसे राजकुमार के हाथ बेच देता था।वह चोरी की मोबाइल नेपाल में खपा देता था। मोबाइल चोरी की वारदात से कोल्हुई पुलिस आज़िज आ गई थी।पुलिस ने इनके पास से दो एंड्रॉयड मोबाइल के साथ दो बाइक भी बरामद की है।इस संबंध में कोल्हुई पुलिस द्वारा पंजीकृत मुकदमा  0186/2025, धारा 305/317(2)/317(5) बी.एन.एस. के तहत वांछित दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।इस संबंध में थानाध्यक्ष कोल्हुई आशीष कुमार सिंह ने बताया मोबाइल चोरी के वारदात में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए जेल के लिए न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत