महाराजगंज :जिलाधिकारी ने की सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा।
महाराजगंज :जिलाधिकारी ने की सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा।
Report:Sanjay kumar
पीएम सूर्यघर योजना में प्रगति बढ़ाने का दिया निर्देश।
बिजली संबंधित शिकायतों के लिए जिलाधिकारी महोदय ने जारी किया अपना नंबर।
बिजली विभाग को जनशिकायतओं,योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें अधिकारी: जिलाधिकारी
महराजगंज, 28 जुलाई 2025, जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा द्वारा आज सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न विभागों के प्रगति की समीक्षा की गई।जिलाधिकारी महोदय ने पीएम सूर्यघर में प्रगति को तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने इस संदर्भ में सभी कर्मचारियों को भी जागरूक करने हेतु निर्देशित किया। कहा कि पीएम सूर्यघर एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य प्रदूषण मुक्त बिजली का उत्पादन सुनिश्चित करना और उपभोक्ताओं पर विद्युत बिल का बोझ कम करना है। विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए *जिलाधिकारी महोदय ने बिजली कटौती को लेकर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। इस संदर्भ में उन्होंने अपने सीयूजी नंबर 9454417546 पर जनशिकायतों को आमंत्रित किया है। दिन भर प्राप्त शिकायतों के संदर्भ में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा की जाएगी।* जिलाधिकारी महोदय ने जल जीवन मिशन के संदर्भ में जल निगम को अपनी प्रगति सुधारने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी महोदय ने वृक्षारोपण अभियान के संदर्भ में संबंधित विभागों को शत–प्रतिशत जियो टैगिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा कर बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करें। सभी लोग ध्यान दें कि योजनाएं धरातल पर लोगों तक पहुंचें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अनुराज जैन, सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ला, डीडीओ, डिप्टी सीएमओ डॉ राजेंद्र प्रसाद, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा, DDOबी.एन. कन्नौजिया, परियोजना निदेशक श्री रामदरश चौधरी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment