गर्भवती की करें फाॅलोअफ, शत प्रतिशत पात्र लाभार्थियों का करें टीकाकरण
गर्भवती की करें फाॅलोअफ, शत प्रतिशत पात्र लाभार्थियों का करें टीकाकरण
Report:Sanjay kumar
नौ माह से पांच साल तक के सभी बच्चों को पिलाएं विटामिन ए की खुराक
अधीक्षक, एचईओ और बीपीएम ने छाया वीएचएसएनडी सत्र का किया सहयोगात्मक पर्यवेक्षण
महराजगंज :30 जुलाई 2025:
सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डाॅ.केपी सिंह और जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह ने संयुक्त रूप से चेहरी में आयोजित छाया ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण दिवस का सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया,अधीक्षक डाॅ.केपी सिंह ने एएनएम अनीता यादव और बिन्दू यादव को निर्देशित किया कि केन्द्र पर आने वाली गर्भवती का फाॅलोअफ करती रहें साथ ही योग्य दम्पति को परिवार नियोजन के प्रति प्रेरित करें। यह भी कहा कि नौ माह से पांच साल तक के सभी बच्चों को विटामिन ए की खुराक जरूर पिलाएं।
जब अधीक्षक, एचईओ व बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह उक्त केन्द्र पर पहुंचे तो एएनएम अनीता यादव और बिन्दू यादव सत्र का संचालन करते मिली। वहां पर कोई आशा कार्यकर्ता उपस्थित नहीं मिली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माया और आशा देवी मौजूद रहीं।ड्यूलिस्ट में टीकाकरण के लिए 11 बच्चे और चार गर्भवती का डेट था। साढ़े बारह बजे तक एक गर्भवती और छह बच्चों का टीकाकरण हो चुका था। वहां उपस्थित एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि सभी लाभार्थियों का टीकाकरण जरूर कराएं दिया जाएं। ड्यू लिस्ट का कोई भी लाभार्थी टीकाकरण से वंचित न रहने पाएं।आशा व एएनएम अपने क्षेत्र के सभी व्यक्तियों का आभा आईडी बना कर उसका नंबर संबंधित व्यक्ति को उपलब्ध करा दें। पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनवाने में सहयोग करें। वहां की आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने दस्तक अभियान में अच्छा प्रदर्शन किया है।

Comments
Post a Comment