दो डिप्टी सीएमओ ने किया, हिपेटाइटिस जांच शिविर का निरीक्षण
दो डिप्टी सीएमओ ने किया, हिपेटाइटिस जांच शिविर का निरीक्षण
Report:Sanjay kumar
नगरीय पीएचसी सहित चार अस्पतालों पर हिपेटाइटिस बी और सी जांच शिविर का आयोजन
महराजगंज :28 जुलाई 2025:
विश्व हिपेटाइटिस दिवस पर जिले के चार सरकारी अस्पतालों पर हिपेटाइटिस बी और सी जांच शिविर का आयोजन किया गया। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इंदिरा नगर महराजगंज पर आयोजित जांच शिविर का डिप्टी सीएमओ डाॅ वीर विक्रम सिंह और डिप्टी सीएमओ डाॅ केपी सिंह ने निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
डिप्टी सीएमओ डाॅ वी वी सिंह ने कहा कि विश्व हिपेटाइटिस दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परतावल व मिठौरा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पनियरा व नगरीय पीएचसी पर जांच शिविर का आयोजन कर हिपेटाइटिस बी और सी की जांच की गयी।उन्होंने बताया कि अगर जांच में किसी व्यक्ति को हिपेटाइटिस बी और सी की रिपोर्ट पाॅजिटिव आती है तो उसे जिला अस्पताल के रूम नंबर तीन में जाकर डाॅ दुर्गेश शुक्ला को दिखाएं । नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ नमिता गुप्ता ने बताया कि यहां पर कुल 52 व्यक्तियों के हिपेटाइटिस बी और सी जांच की गयी। इनमें से कोई पाॅजिटिव नहीं मिला है। जांच शिविर में हरीकेश, ज्योतिष, प्रशान्त, शिल्पा और सुमन ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

Comments
Post a Comment