फरेंदा: एसडीम शैलेंद्र गौतम अचानक पहुंचे सीएचसी बनकटी, सामने आई यह कमी
फरेंदा: एसडीम शैलेंद्र गौतम अचानक पहुंचे सीएचसी बनकटी, सामने आई यह कमी
रिपोर्ट :संजय कुमार
महाराजगंज: जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही को लेकर सीएमओ की कार्यवाही के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है इसी क्रम में बुधवार की शाम उप जिलाधिकारी फरेंदा शैलेंद्र गौतम ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी कक्ष, लेबर रूम सहित विभिन्न वार्डों का जायजा लिया और मरीजो से मिलकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली l एसडीएम करीब 4:15 बजे अस्पताल पहुंचे लेबर रूम में भर्ती रहीमा से मिलने के दौरान उनकी सास व पति ने बताया कि अस्पताल में इलाज और सुविधा संतोषजनक हैं वही रीता देवी अपने तीन दिन के शिशु को दिखाने अस्पताल आई थी एसडीएम ने वार्ड की साफ सफाई को ठीक पाया हालांकि परिसर के चारों ओर झाड़ियां उगी हुई थी जिन्हें देख उन्होंने बीपीओ को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान स्टोर कक्ष में एआरबी और एंटी वेनम दवाएं पर्याप्त मात्रा में संग्रहित पाई गई एसडीएम ने संतोष व्यक्त करते हुए स्टाफ को निर्देश दिया कि मरीजो को किसी भी स्थिति में असुविधा न हो यह सुनिश्चित किया जाए निरीक्षण के समय अधीक्षक डॉक्टर एमपी सोनकर चीफ फार्मासिस्ट प्रमोद पांडे फार्मासिस्ट गजेंद्र उपाध्याय एवं वार्ड बॉय अजय गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे l एसडीएम ने साफ कहा है कि अस्पताल की साफ सफाई और दवाओ की उपलब्धता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने समय-समय पर इसी तरह निरीक्षण करते रहने की बात भी कहीं l

Comments
Post a Comment