महाराजगंज: लाइनमैन की करंट से मौत के बाद बवाल :शव रखकर सड़क जाम, परिजनों का फूटा गुस्सा


 महाराजगंज: लाइनमैन की करंट से मौत के बाद बवाल :शव रखकर सड़क जाम, परिजनों का फूटा गुस्सा



रिपोर्ट :संजय कुमार


महाराजगंज: बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ड्यूटी पर गए एक युवा लाइनमैन की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया शव को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और मुख्य सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया बिजली विभाग में तैनात 21 वर्षीय लाइनमैन नीरज सिंह की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई नीरज सिंह सदर कोतवाली क्षेत्र के बड़हरा रानी गांव के निवासी थे जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8:00 बजे रुदौली भावचक गांव मे बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना मिलने पर नीरज मौके पर पहुंचे थे प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नीरज ने लाइन को शटडाउन कराकर  पोल पर चढ़कर मरम्मत कार्य शुरू किया था लेकिन अचानक लाइन में बिजली आ गई तेज करंट लगने से नीरज पोल पर ही झुलस गए और कुछ ही मिनटो में उनकी मौत हो गई घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया वे शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और मुख्य सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे इस दौरान पुलिस से तीखी नोक झोक भी हुई परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है गरीब 1 घंटे के प्रदर्शन करने के बाद पुलिस और बिजली विभाग के जेई ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया तब जाकर परिजनों ने जाम खत्म किया इस दर्दनाक घटना ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं l

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत