जिला संयुक्त अस्पताल में अगस्त से ई ओपीडी ई फार्मेसी की होगी शुरुआत, लोगों को मिलेगी सहूलियत*

 

*जिला संयुक्त अस्पताल में अगस्त से ई ओपीडी ई फार्मेसी की होगी शुरुआत, लोगों को मिलेगी सहूलियत*


Report:Sanjay kumar


महराजगंज: जिला अस्पताल में अगस्त से ऑनलाइन पंजीकरण और ई-फार्मेसी की व्यवस्था शुरू होगी। इससे मरीजों को ओपीडी और दवा वितरण में आसानी होगी। इसके लिए जिला अस्पताल प्रशासन ने कार्य शुरू कर दिया है। मरीजों की भिड़ और उनकी सहूलियत को देखते हुए जिला अस्पताल प्रशासन ने यह कदम उठाया है। इससे मरीजों को डाक्टर को दिखाने और काउंटर से दवा लेने में परेशानी नहीं होगी। साथ ही मरीजों का पूरा ब्योरा रिकार्ड होगा ताकि उनको दुबारा दवा लेना हो या डाक्टर को दिखाना हो तो कोई परेशानी नहीं होगी। मिली जानकारी के अनुसार शासन ने जिला अस्पताल प्रशासन को मरीजों का पंजीकरण, ओपीडी से लेकर दवा वितरण तक आनलाइन करने का आदेश दिया है। मरीज काउंटर पर ई रजिस्ट्रेशन कराने के बाद पर्ची लेकर ओपीडी पहुंचेंगे। डाक्टर द्वारा मरीजों का संपूर्ण जांच करने के बाद उसका पूरा ब्योरा और दवा पोर्टल पर अपलोड करेंगे। उसके बाद संबंधित मरीज पर्ची लेकर दवा काउंटर पर पहुंचेगा। उसके बाद दवा काउंटर पर मौजूद फर्मासिस्ट पोर्टल पर मरीज के लिए लिखी दवा देकर उसे आनलाइन अपलोड करेंगे। यदि दवा लेने के बाद मरीज की पर्ची कहीं खो जाती है तो उसे परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। उस वक्त मरीज संबंधित डाक्टर के पास जाकर अपना नाम और मोबाइल नंबर बताएंगे। डाक्टर द्वारा मरीज का संबंधित व्योरा भरने के बाद मरीज की बीमारी का पूरा लेखा-जोखा स्क्रीन पर मौजूद होगा। 

*क्या कहते हैं सीएमएस डॉ एके द्विवेदी*

शासन ने ई-फार्मेसी और ई-ओपीडी सेवा शुरू करने का आदेश जारी किया है। संबंधित कार्य के लिए लैपटॉप और मानीटर उपलब्ध कराने का कार्य शुरू कर दिया गया है। अगस्त से ई ओपीडी ई फार्मेसी सेवा की शुरुआत हो जाएगी। आनलाइन पंजीकरण का कार्य पहले से ही जिला अस्पताल में शुरू है।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत