महाराजगंज: विद्यालय मर्ज किए जाने की भ्रामक सूचना से बच्चे हुए परेशान, जिलाधिकारी ने बैठाई जांच


 महाराजगंज: विद्यालय मर्ज किए जाने की भ्रामक सूचना से बच्चे हुए परेशान, जिलाधिकारी ने बैठाई जांच


Report:Sanjay kumar


महाराजगंज :जनपद के रुद्रपुर भलुही गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार की सुबह एक वीडियो सोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो मे कुछ बच्चे रोते नज़र आ रहै है । सर्च न्यूज़ की टीम उक्त वीडियो के आधार पर जब परतावल ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा भलुही गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की सुबह जब बच्चे स्कूल पहुँचे तो शिक्षिकाओं द्वारा बच्चों को बताया गया कि तुम सभी का विद्यालय समायोजन होने  के कारण विद्यालय बन्द कर दिया गया है अब तुम सब को दूसरे स्कूल में पढ़ने जाना होगा जिसको सुनकर बच्चे रोने लगे। प्राथमिक विद्यालय रुद्रपुर भलुही से संबंधित वायरल वीडियो में जिला प्रशासन की जांच के बाद वीडियो को प्रायोजित पाया गया। विद्यालय के सामने बच्चियों के रोने और स्कूल बंद होने की वायरल वीडियो में बीएसए की जांच में पाया गया विद्यालय की प्रधानाध्यापिका के द्वारा बच्चों को बरगलाते हुए उनके रोने का वीडियो बनाकर वायरल कर प्रशासन की छवि को धूमिल किया गया है, जबकि विद्यालय को भी समय से नहीं खोला गया।  इस मामले में बीएसए रिद्धि पांडे द्वारा की गई जांच के बाद संबंधित विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कुसुमलता पांडेय को निलंबित किया गया है। साथ ही परतावल विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी मुसाफिर सिंह पटेल को स्कूलों के पर्यवेक्षणीय व अनुश्रवण कार्य में शिथिलता को लेकर प्रतिकूल प्रविष्टि जारी किया गया   उक्त मामले में  जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने बताया कि विद्यालय को मर्ज ही नहीं किया गया है, विद्यालय  को बंद किए जाने की खबर को गलत तरीके से वायरल किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत