महाराजगंज: इटहिया शिव मंदिर में लापरवाही, डीपीआरओ ने दो सफाई कर्मी को किया निलंबित


 महाराजगंज: इटहिया शिव मंदिर में लापरवाही, डीपीआरओ ने दो सफाई कर्मी को किया निलंबित


Report:Sanjay Kumar


श्रावण मास में मिली जिम्मेदारी पर फेल हुए सफाई कर्मी, आदेशों की अनदेखी पड़ी भारी


महाराजगंज: 24 जुलाई 2025: श्रावण मास के दौरान शिव मंदिरों में साफ सफाई की विशेष व्यवस्था के निर्देश प्रशासन द्वारा दिए गए हैं इसी क्रम में इटहिया स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर की सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने  पर डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने दो सफाई कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया ग्राम पंचायत चंदा में तैनात सफाई कर्मी सुरेंद्र प्रसाद और ग्राम पंचायत कड़जा मे तैनात अंबिका प्रसाद को शिव मंदिर इटहिया में टोली नायक के रूप में नियुक्त किया गया था दोनों को प्रतिदिन मंदिर परिसर में साफ सफाई कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी लेकिन जांच में सामने आया कि ना तो सफाई नियमित रूप से की गई और ना ही उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन किया गया इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है निलंबन आदेश में कहा गया है कि यह कृत्य शासनादेशों की अवहेलना और सेवा अनुशासन के विपरीत है निलंबन अवधि में दोनों कर्मियों को वित्तीय नियमों के तहत जीवन निर्वाह भत्ता महंगाई भत्ता और अन्य अनुमन्य भट्टे मिलेंगे बसरते वे यह प्रमाणित करें कि किसी अन्य सेवायोजन व्यापार या निजी कार्य में संलग्न नहीं है दोनों कर्मियों को अब सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सिसवा के कार्यालय से संबंध किया गया है और मामले की जांच का जिम्मा भी एडिओ पंचायत सिसवा को सौपा गया है डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने बताया कि इस श्रावण मास जैसे धार्मिक अवसरों पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी l

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत