पुलिस विभाग में फेरबदल, चार चौकी प्रभारी समेत 22 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर


पुलिस विभाग में फेरबदल, चार चौकी प्रभारी समेत 22 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर 


Report:Sanjay kumar


- एसपी ने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस विभाग में किया फेरबदल


महराजगंज:24 जुलाई 2025: पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए गुरुवार को एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए 4 चौकी प्रभारियों समेत कुल 22 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इस फेरबदल को जिले में अपराध नियंत्रण और प्रभावी पुलिसिंग के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

सर्च न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार तबादलों में जिन प्रमुख चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें चौकी प्रभारी अशोक गिरी, रमेश वरुण, अखिलेश यादव और साहिद सिद्दीकी का नाम शामिल है।अशोक गिरी, जो अब तक सिसवा मुंशी चौकी के प्रभारी थे, उन्हें घुघली भेजा गया है।रमेश वरुण को सिसवा मुंशी चौकी की प्रभारी बनाया गया है।अखिलेश यादव को कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी बनाया गया है। साहिद सिद्दीकी, जो पहले आईटीएम में तैनात थे, उन्हें सदर कोतवाली स्थानांतरित किया गया है।इसके अलावा पांच उपनिरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मियों को भी विभिन्न थानों व चौकियों में नई तैनाती दी गई है। यह कदम लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण की नीति के तहत उठाया गया है।एसपी सोमेंद्र मीणा ने स्पष्ट किया कि ये स्थानांतरण पुलिसिंग में नई ऊर्जा और निष्पक्षता लाने के उद्देश्य से किए गए हैं, जिससे जनता को बेहतर सेवा मिल सके और कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत