Up board Result 2025: आरoपीoआईoसीo स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन


 Up board Result 2025: आरoपीoआईoसीo स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन


रिपोर्ट :संजय कुमार


Up board result 2025: सिसवा बाजार/ महाराजगंज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का आज दोपहर आए परिणामों में इस वर्ष भी सिसवा नगर व आसपास के विद्यालयों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने क्षेत्र और विद्यालयों का नाम रोशन किया है l आरपीआईसी स्कूल के छात्रों ने जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर गौरव बढ़ाया है l


हाई स्कूल:


हाई स्कूल परीक्षा में आरपीआईसी स्कूल के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है शालिनी सिंह ने 572 अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान, अंशिका सिंह ने 571 अंकों के साथ चौथा स्थान, अमृत तिवारी ने 567 अंकों के साथ सातवां स्थान अभय जायसवाल और आदित्य कुमार ने 566 अंकों के साथ आठवां स्थान चंदन चौरसिया और शिवम कुशवाहा ने 565 अंक प्राप्त कर नौवा स्थान प्राप्त किया l


इंटरमीडिएट:


इंटरमीडिएट परीक्षा में आरपीआईसी स्कूल की छात्रा पूजा वर्मा ने 470 अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान मोहिनी सिंह ने 469 अंकों के साथ चौथा स्थान शुभम कुशवाहा ने 463 अंकों के साथ सातवां स्थान अभिषेक मद्धेशिया ने 458 अंकों के साथ जिले में दसवें स्थान पर अपना नाम दर्ज कराया l इन छात्रों की सफलता उनके कठिन परिश्रम शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है इस सफलता से क्षेत्र के अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी l

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत