युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल,Sp ने लिया एक्शन, नप गए थानेदार
युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल,Sp ने लिया एक्शन, नप गए थानेदार
रिपोर्ट :संजय कुमार
जौनपुर: खंभा पकड़ाकर बर्बरता पूर्वक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है इसका वीडियो भी वायरल हुआ है जिसके बाद मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने आरोपी थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र को लाइन हाजिर कर दिया है l बताया जाता है कि मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के हेमापूर तरहठी निवासी तौफीक पुत्र फारूक अहमद का परिवार में ही किसी बात को लेकर विवाद हो गया था दूसरे पक्ष के मुजाहिद ने शनिवार को थाने आकर तौफीक के खिलाफ मारपीट व गाली गलौज का मुकदमा दर्ज कराया तौफीक का आरोप है कि पुलिस उन्हें घर से पकड़ लाई और थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने खंभा में पकड़वा कर बेल्ट से आधे घंटे तक पिटा जिससे वह बेहोश हो गया l होश आने पर पुनः पिटा गया l थानाध्यक्ष यहीं तक नहीं रुके उन्होंने लकड़ी व प्लास्टिक की कुर्सी से भी जमकर मारा युवक की बेरहमी से पिटाई का किसी ने वीडियो बनाया है और उसे वायरल कर दिया थानाध्यक्ष द्वारा युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमें मे हड़कंप मच गया l पुलिस अधीक्षक ने वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र को लाइन हाजिर कर दिया और मुंगरा बादशाहपुर थानाध्यक्ष के रूप में दिलीप कुमार सिंह की तैनाती कर दी है l

Comments
Post a Comment