महाराजगंज: SDM, सीओ सहित भारी फोर्स की मौजूदगी में जमीदोज हुआ "अवैध मदरसा"
महाराजगंज: SDM, सीओ सहित भारी फोर्स की मौजूदगी में जमीदोज हुआ "अवैध मदरसा"
रिपोर्ट :संजय कुमार
पोखरें की भूमि पर हुआ था निर्माण:
महाराजगंज जनपद मे सोमवार को देर शाम ग्राम सभा रामनगर के दीवान टोला में पोखरें की भूमि पर बनवाए गए "अवैध मदरसा "को उप जिलाधिकारी निचलौल, क्षेत्राधिकारी व प्रभारी कोतवाल महेंद्र मिश्रा मय भारी फोर्स ने जेसीबी की मदद से जमीदोज कर दिया l रामनगर के दीवान टोला में गाटा संख्या 330 में पोखरा की भूमि दर्ज है जिस पर मदरसा इस्लामिया अरबिया चिश्तिया फैजुल रसूल के प्रबंधक आफताब आलम पुत्र नुरुल हक द्वारा विगत कई वर्षों से अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य करा लिया गया था l
कई बार किया गया आगाह:
इसके लिए राजस्व अधिकारी द्वारा कई बार चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण को खाली नहीं किया गया लेकिन एसडीएम निचलौल शैलेंद्र कुमार क्षेत्राधिकारी अनुज सिंह व प्रभारी कोतवाल महेंद्र मिश्रा मय फोर्स राजस्व लेखपाल मनीष पटेल की मौजूदगी में अतिक्रमण की जमीन को जेसीबी से ढहां दिया गया l इस दौरान गांव के ग्रामीणों की भारी भीड़ तमासबिन रही l

Comments
Post a Comment