बड़ी खबर: फरेंदा तहसील में बड़ी कार्यवाही, लेखपाल गुलशन भारती को किया गया सस्पेंड


 बड़ी खबर: फरेंदा तहसील में बड़ी कार्यवाही, लेखपाल गुलशन भारती को किया गया सस्पेंड


रिपोर्ट :संजय कुमार


महाराजगंज जनपद के फरेंदा तहसील क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां तैनात लेखपाल गुलशन भारती को गंभीर अनियमीयताओं के चलते निलंबित कर दिया गया है l

सर्च न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बीते वर्ष फरेंदा क्षेत्र के ग्राम सभा गुजरौलियां में आई बाढ़ के दौरान किसानो  की फसल क्षति के नाम पर वितरित की गई सरकारी सहायता राशि में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई थी आरोप है कि लेखपाल ने सरकारी धन का दुरुपयोग करते हुए अपात्र व्यक्तियों को भी राहत राशि बाटी जबकि वास्तविक पीड़ित किसानों को उनके नुकसान के अनुरूप सहायता नहीं मिल सकी इस संबंध में ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी जिसके बाद जांच  बैठाई गई जांच में अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने तत्वरित कार्रवाई करते हुए लेखपाल गुलशन भारती को निलंबित कर दिया l


इस वजह से हुई कार्रवाई:

गौरतलब है कि ग्राम प्रधान सोनू सिंह ने इस संबंध में एक शिकायत प्रार्थना पत्र दिया था जिसमें वर्ष 2024 ,25 के दौरान आई भारी बाढ़ में कृषकों की फसल क्षति के मुआजे के वितरण में गड़बड़ी और शासकीय धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया था l


तहसीलदार ने मामले पर लिया संज्ञान:

इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए तहसीलदार फरेंदा द्वारा जांच कराई गई तहसीलदार की रिपोर्ट में प्रथम दृश्या यह पुष्टि हुई है कि राजस्व ग्राम गुजरौलिया में राहत पोर्टल के माध्यम से कृषि निवेश सहायता के लिए किए गए फीडिंग कार्य में कई अपात्र व्यक्तियों का भी चयन किया गया था राजस्व लेखपाल गुलशन भारती ने इस लापरवाही के चलते ऐसे लोगों को भी सरकारी राहत राशि का भुगतान कर दिया गया जो इसके हकदार नहीं थे l

मामले में आरोपी पाए जाने पर लेखपाल गुलशन भारती को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है इसके साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी प्रारंभ कर दी गई है इस घटना के बाद तहसील क्षेत्र में प्रशासनिक अमले में भी हड़कंप मचा हुआ है l

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत