एसीएमओ व डिप्टी सीएमओ ने किया पनियरा पीएचसी और दो टीकाकरण सत्र का निरीक्षण
एसीएमओ व डिप्टी सीएमओ ने किया पनियरा पीएचसी और दो टीकाकरण सत्र का निरीक्षण
रिपोर्ट :संजय कुमार
महराजगंज 23 अप्रैल 2025
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कुमार और डिप्टी सीएमओ डाॅ वीर विक्रम सिंह ने संयुक्त रूप से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पनियरा और छाया ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण दिवस ( छाया एचएसएनडी) सत्र स्थल प्राइमरी स्कूल बसडिला का और कमासीन बुजुर्ग उप स्वास्थ्य केन्द्र के टीकाकरण सत्र स्थल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के आवास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जब दोनों अधिकारी पौने एक बजे पनियरा पीएचसी पहुंचे तो डाॅ. शमशाद , डाॅ अहसन,डाॅ.नाहिदा ओपीडी में बैठ कर मरीजों का इलाज कर रहे थे। निरीक्षण की अवधि तक अस्पताल की ओपीडी में आए 109 मरीजों का तीन चिकित्सकों उपचार किया गया।बुखार के आठ रोगियों की ट्रेकिंग की गयी। उपचार कर दवा दी गयी। केन्द्र पर दो गर्भवती महिलाओं ने संस्थागत प्रसव कराया था। इसके बाद अधिकारियों ने करीब डेढ़ बजे उप स्वास्थ्य केन्द्र बसडिलाके,छायावीएचएसएनडी सत्र स्थल प्राइमरी स्कूल बसडिला का निरीक्षण किया। यहां पर डिंगुरी की एएनएम नीलम सत्र का संचालन करते मिली। एसीएमओ ने स्कूली बच्चों को गर्मी और लू बचने का तरीका भी बताया।
यहां पर टीकाकरण के लिए ड्यूलिस्ट में आठ बच्चे और चार गर्भवती दर्ज थी। निरीक्षण की अवधि तक छह बच्चों और दो गर्भवती का टीकाकरण हो चुका था। अधिकारियों ने वहां उपस्थित आशा कार्यकर्ता गीता गुप्ता से आभा आईडी के बारे में जानकारी ली। इसी प्रकार उप स्वास्थ्य केन्द्र कमासीन बुजुर्ग के सत्र स्थल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर भी जाकर निरीक्षण किया। यहां पर एएनएम गुड्डी देवी केन्द्र का संचालन कर रही थी। ड्यूलिस्ट में दर्ज 14 बच्चों के सापेक्ष 11 बच्चों टीकाकरण तथा 11 गर्भवती का एएनसी हुआ। सत्र स्थल पर आशा कार्यकर्ता कुसुम मौजूद रहीं । जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शारदा अनुपस्थित रहीं। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सुपरवाइजर दिवाकर चौधरी भी साथ रहे।

Comments
Post a Comment