एसीएमओ डाॅ.राकेश कुमार ने एचआरपी गर्भवतियों को दिया पौष्टिक आहार लेते रहने की सलाह
एसीएमओ डाॅ.राकेश कुमार ने एचआरपी गर्भवतियों को दिया पौष्टिक आहार लेते रहने की सलाह
रिपोर्ट :संजय कुमार
एसीएमओ व डिप्टी सीएमओ ने किया बृजमनगंज और धानी सीएचसी तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर बरगाहपुर का निरीक्षण
महराजगंज 24 अप्रैल 2025
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कुमार और डिप्टी सीएमओ डाॅ वीर विक्रम सिंह ने गुरुवार को सामुदायिकृ स्वास्थ्य केन्द्र बृजमनगंज और धानी तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर बरगाहपुर का औचक निरीक्षण किया।
बृजमनगंज और धानी सीएचसी पर आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान पर गर्भवती महिलाओं से कहा कि सभी गर्भवती एएनसी चेकअप और ई-रूपी बाउचर से अल्ट्रासाउंड जरूर कराएं। उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली गर्भवती अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें। दोनों अधिकारियों ने कहा कि मातृ शिशु मृत्यु दर में कमी लाने हर माह पहली, नौ,सोलह और 24 तारीख को पीएमएसएमए दिवस मनाया जाता है। बृजमनगंज सीएचसी पर अधीक्षक डाॅ.सुशील कुमार गुप्ता तथा डाॅ. सुधीर पांडेय ने गर्भवती महिलाओं की जांच की साथ ही सभी गर्भवती को अल्ट्रासाउंड के लिए ई-रूपी वाउचर निर्गत किया । लैब टेक्नीशियन ने खून, पेशाब, सिफलिस आदि जांच की। इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धानी पर अधीक्षक डाॅ. प्रकाश चंद चौथरी, डाॅ.अखिलेश, डाॅ.जमीला तथा डाॅ. लालदेव ने गर्भवती की जांच की। लैब टेक्नीशियन ने पैथालॉजी जांच की । चिकित्सकों ने उच्च जोखिम गर्भावस्था गर्भवती महिलाओं से कहा कि सभी गर्भवती समय समय पर एएनसी चेकअप कराती रहें । पौष्टिक आहार लेते रहें। हरी ताजी सब्ज़ियों और मौसमी फल का सेवन करती रहें।
धानी में चार और बृजमनगंज में 10 मिली एचआरपी
डिप्टी सीएमओ डाॅ वीर विक्रम सिंह ने बताया कि धानी में 27 गर्भवती की जांच हुई। इनमें 4 एचआरपी मिली। बृजमनगंज में 38 गर्भवती की जांच हुई। इनमें 10 एचआरपी मिली। निःशुल्क अल्ट्रासाउंड के लिए धानी की सभी 27 तथा बृजमनगंज की सभी 38 गर्भवती के लिए ई-रूपी वाउचर निर्गत किया गया।
बरगाहपुर ओपीडी में 12 मरीज आए
दोनों अधिकारियों के निरीक्षण में आयुष्मान आरोग्य मंदिर बरगाहपुर पर सीएचओ प्रिया सैनी मौजूद रहीं। यहां 12 मरीज ओपीडी में आए थे। सीएचओ को निर्देशित किया गया कि एनसीडी स्क्रीनिंग बढ़ाए। हीट वेव से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करें।

Comments
Post a Comment