महाराजगंज :दो डिप्टी सीएमओ ने किया दस्तक अभियान की माॅनिटरिंग
महाराजगंज :दो डिप्टी सीएमओ ने किया दस्तक अभियान की माॅनिटरिंग
रिपोर्ट :संजय कुमार
घर-घर जाकर सघन स्क्रीनिंग करें आशा व एएनएम
महराजगंज 22 अप्रैल 2023
डिप्टी सीएमओ डाॅ केपी सिंह और डिप्टी सीएमओ डाॅ अखिलेश यादव ने संयुक्त रूप से मंगलवार को दस्तक अभियान का माॅनिटरिंग किया। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को घर-घर जाकर संचारी रोग के लक्षण वाले व्यक्तियों को सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया।दोनों डिप्टी सीएमओ माॅनिटरिंग करने जब मिठौरा ब्लाॅक के ग्राम पंचायत बौलिया राजा पहुंचे तो वहां एएनएम पुनीता अग्रहरि और आशा कार्यकर्ता सीमा देवी गांव में घर-घर दरवाजा खटखटाकर स्क्रीनिंग करते मिलीं।दोनों अधिकारियों ने कहा कि दस्तक अभियान के दौरान घर घर जाएं। अगर कोई बुखार के मरीज मिले तो उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल की राह दिखाएं। साथ ही टीबी, मलेरिया, फाइलेरिया, कालाजार, चिकनगुनिया आदि के लक्षण दिखे तो उन्हें सूचीबद्ध करते हुए उनका ब्यौरा ई-कवच पोर्टल पर अपलोड कराएं। सभी आशा कार्यकर्ता व एएनएम जब भी गांव में जाएं अपने साथ ओआरएस का पैकेट अपने साथ रखें । गर्मी की वजह से अगर किसी को उल्टी दस्त की शिकायत हो तो ओआरएस का पैकेट उपलब्ध कराते हुए घोल बनाने का तरीका भी बताएं।

Comments
Post a Comment