महाराजगंज में अवैध मदरसे पर कार्यवाही, प्रशासन ने किया शील
महाराजगंज में अवैध मदरसे पर कार्यवाही, प्रशासन ने किया शील
रिपोर्ट :संजय कुमार
महाराजगंज: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जनपद में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से संचालित हो रहे मस्जिद मदरसा और मजारों पर कार्यवाही जारी है इसी क्रम में महाराजगंज के नौतनवा तहसील क्षेत्र के हरदी डाली गांव में प्रशासनिक अधिकारियों ने मंगलवार की देर शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध कागजात के चल रहे एक मदरसे को सील कर दिया है सर्च न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यह मदरसा "दारुल उलूम अहले सुन्नत" नाम से कई वर्षों से गांव में संचालित हो रहा था जहां बच्चों की मजहबी शिक्षा दी जा रही थी अब इसे अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने सील कर दिया है l
मौके पर पहुंची जांच टीम:
जानकारी के अनुसार प्रशासन को मदरसे की मान्यता को लेकर पहले से संदेह था जांच टीम स्थल पर मौके पर पहुंची तो मदरसे के जिम्मेदारों से वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया लेकिन वह कोई कोई भी मान्यता पत्र या आवश्यक कागजात नहीं दिखा सके l इस पर तहसील प्रशासन पुलिस और शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने मदरसे को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि यह कार्यवाही सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार की गई है बिना पंजीकरण और मान्यता के कोई भी शिक्षण संस्थान चलाना पूर्ण रूप से गैरकानूनी है ऐसी संस्थाओं के खिलाफ आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी गांव में यह कार्यवाही चर्चा का विषय बनी हुई है l
कुछ लोगों ने किया समर्थन:
कुछ स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक कार्यवाही का समर्थन किया है जबकि कुछ लोगों ने इस पर नाराजगी जताई है प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा सर्वोपरि है और सभी संस्थाओं को सरकारी नियमों का पालन करना आवश्यक है इसी के चलते अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा यह बड़ी कार्रवाई की गई है l
इन पर हो चुकी है कार्यवाही:
बता दे की महाराजगंज जनपद में अब तक निचलौल थाना क्षेत्र के गेडहवा निचलौल स्थित रामनगर और नौतनवा तहसील क्षेत्र स्थित हरदी डाली में अवैध रूप से संचालित मदरसा मस्जिद और मजारों पर कार्रवाई की जा चुकी है l इसके अलावा महाराजगंज जनपद के नौतनवा तहसील क्षेत्र के 11, फरेंदा तहसील क्षेत्र के 3 और निचलौल तहसील क्षेत्र के 5 अवैध धार्मिक और सरकारी भूमि पर कब्जाधारी शिक्षण संस्थानों पर कार्यवाही की जाएगी l

Comments
Post a Comment