सीएमओ के निर्देशन में दो एसीएमओ व दो डिप्टी सीएमओ ने किया पांच निजी अस्पतालों की जांच
चार निजी अस्पतालों में मिली खामियां, नोटिस जारी
रिपोर्ट :संजय कुमार
सीएमओ के निर्देशन में दो एसीएमओ व दो डिप्टी सीएमओ ने किया पांच निजी अस्पतालों की जांच
महराजगंज :26 अप्रैल 2025
मुख्य चिकित्साअधिकारी डॉ श्रीकांत शुक्ला के निर्देशन में दो एसीएमओ व दो डिप्टी सीएमओ ने पांच निजी अस्पतालों की जांच की। जांच में चार अस्पतालों में खामियां देखने को मिली। जिन्हें नोटिस जारी किया गया है। सीएमओ ने बताया कि जिले में संचालित हो रहे निजी अस्पतालों की जांच के लिए टीम गठित की गई है। टीम में शामिल एसीएमओ डाॅ. राकेश कुमार, एसीएमओ डाॅ.एनएन प्रसाद, डिप्टी सीएमओ डाॅ वीर विक्रम सिंह व डिप्टी सीएमओ डाॅ.नीरज लाल कन्नौजिया ने विभिन्न अस्पतालों की जांच की।जांच में लिमरा हाॅस्पिटल कोल्हुई के संचालक ,लाइफ लाइन हाॅस्पिटल कोल्हुई के नियमित चिकित्सक, माँ राजेश्वरी हाॅस्पिटल लोटन रोड कोल्हुई के संचालक, शौर्या हाॅस्पिटल पनियरा में नामित चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए । हाथ ही इन अस्पतालों में अन्य खामियां पाई गई। इन चारों अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया।इसी प्रकार एपेक्स हाॅस्पिटल कोल्हुई बाजार की संचालिका उपस्थित मिली। जिनकी योग्यता बीयूएमएस है।अस्पताल में दो पैरामेडिकल स्टाॅफ उपस्थित रहे। नियमित चिकित्सक के बारे में बताया गया कि वह अभी कुछ देर पहले चले गए ।

Comments
Post a Comment