महाराजगंज: गोरखपुर के आरटीओ की अचानक छापेमारी से मचा हड़कंप ,जाने पूरा,मामला
महाराजगंज: गोरखपुर के आरटीओ की अचानक छापेमारी से मचा हड़कंप ,जाने पूरा,मामला
रिपोर्ट :संजय कुमार
महाराजगंज: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जनपद का क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय आरटीओ इन दिनों विवादों के भंवर में फंसा हुआ है घोटालो अनुशासनहीनता और अधिकारी कर्मचारी विवादों के चलते विभाग की कार्य प्रणाली पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं l सर्च न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इसी कड़ी में मंगलवार को गोरखपुर के आरटीओ रामवृक्ष सोनकर के अचानक महाराजगंज कार्यालय पहुंचने से अफसरो और कर्मचारियों में खलबली मच गई l
विवादों की जड़ मे अधिकारी:
जानकारी के अनुसार महाराजगंज के एआरटीओ विनय कुमार पर बीते कुछ महीनो से कई गंभीर आरोप लगे हैं इन्हीं आरोपों के चलते वह बीते सप्ताह से लंबी छुट्टी पर चले गए हैं जिससे विभाग में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है इन सबके बीच हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें एक कर्मचारी एआरटीओ कार्यालय परिसर में गाली गलौज करता दिखाई दे रहा है यह वीडियो आग में घी डालने का काम कर गया और विभाग की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर दिए l
सिद्धार्थ नगर एआरटीओ को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार:
एआरटीओ विनय कुमार के छुट्टी पर जाने के बाद विभाग को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सिद्धार्थनगर के एआरटीओ सुरेश मौर्य को महाराजगंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है l लेकिन विवादों की वजह से सामान्य कार्य भी प्रभावित होते नजर आ रहे हैं l
गोपनीय समीक्षा में जुटे गोरखपुर आरटीओ:
वहीं मंगलवार को जब गोरखपुर के आरटीओ रामवृक्ष सोनकर अचानक महाराजगंज आरटीओ कार्यालय पहुंचे तो कर्मचारियों में हड़कंप मच गया दफ्तर में अचानक गहमा गहमी का माहौल बन गया कई कर्मचारी तो उनसे नजरें चुराते हुए टालमटोल करते नजर आए सूत्रों का कहना है कि आरटीओ सोनकर ने विभागीय कार्यों और आंतरिक अनुशासन को लेकर गोपनीय समीक्षा की और कई कर्मचारियों से बंद कमरे में चर्चा की
बोलने से बच रहे कुछ कर्मचारी:
जानकारी के मुताबिक कुछ कर्मचारियों ने मामले पर खुलकर बोलने से परहेज किया जबकि कुछ ने अनौपचारिक रूप से विभागीय अनियमितताओं की ओर इशारा किया बता दे की मंगलवार को गोरखपुर के आरटीओ रामवृक्ष सोनकर के अचानक महाराजगंज कार्यालय पहुंचने से अफसरो और कर्मचारियों में खलबली मच गई है l

Comments
Post a Comment