रायबरेली :दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी, सोलर प्लांट और इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का किया उद्घाटन



 रायबरेली :दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी, सोलर प्लांट और इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का किया उद्घाटन


रिपोर्ट :संजय कुमार 


रायबरेली, 29 अप्रैल 2025 — कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को रायबरेली पहुंचे। अपने दौरे की शुरुआत में उन्होंने कुन्दनगंज स्थित सोलर रूफ प्लांट और इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे।

राहुल गांधी का काफिला उद्घाटन कार्यक्रम के बाद शहर के सिविल लाइन क्षेत्र के लिए रवाना हुआ। सिविल लाइन में वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। दौरे के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, और जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत