डिप्टी सीएमओ डाॅ केपी सिंह और डिप्टी सीएमओ डाॅ अखिलेश यादव ने की विभिन्न अस्पतालों पर आयोजित आरोग्य मेले का निरीक्षण
डिप्टी सीएमओ डाॅ केपी सिंह और डिप्टी सीएमओ डाॅ अखिलेश यादव ने की विभिन्न अस्पतालों पर आयोजित आरोग्य मेले का निरीक्षण
रिपोर्ट :संजय कुमार
महराजगंज :27 अप्रैल 2025
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ केपी सिंह तथा डिप्टी सीएमओ डाॅ अखिलेश यादव ने ने रविवार को विभिन्न अस्पतालों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का अनुश्रवण किया। इस दोनों डिप्टी सीएमओ ने इलाज कराने आये लोगों से कहा कि गर्मी के महीने में सेहत को लेकर सचेत रहें। तली भुनी एवं बाहरी खाद्य सामग्री को खाने से बचेंडिप्टी सीएमओ डाॅ अखिलेश यादव ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र श्यामदेउवा, हरपुर और मंगलपुर पर आयोजित आरोग्य मेले का अनुश्रवण किया। निरीक्षण की अवधि तक श्यामदेउवा पीएचसी पर कुल 96 मरीजों ने पंजीकरण कराया था। इन मरीजों में बुखार के 20, खाॅसी के 15, मलेरिया के दो, चर्म रोग के 21, उच्च रक्तचाप के के आठ, मधुमेह के छह सहित अन्य रोग से ग्रसित बताए गए।यहां पर आयुष चिकित्सक डाॅ.मीरा चौधरी, फार्मासिस्ट धर्मेन्द्र त्रिपाठी, एलटी सुशील कुमार यादव, स्टाॅफ नर्स विर्भा शर्मा व अमृता राव आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हरपुर तिवारी पर खुद डिप्टी सीएमओ डाॅ यादव ने मरीजों का चेकअप किया । उपचार के साथ आवश्यक सलाह भी दिया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मंगलवार का भी निरीक्षण किया।मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का अनुश्रवण करने जब उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ केपी सिंह 12.45 बजे चौक पीएचसी पर पहुंचे तो वहां पर चिकित्सक डाॅ.रामस्वरूप मरीजों का उपचार कर रहे थे। निरीक्षण की अवधि तक 32 मरीज पंजीकरण कराए थे। उनके द्वारा बताया गया कि उच्च रक्तचाप के छह तथा मधुमेह के पांच मरीज आए थे। बाकी मरीज खुजली, उल्टी दस्त के बताए गए । जिनको उपचार व सलाह दी गयी।डिप्टी सीएमओ ने बताया कि पेट दर्द से परेशान सावित्री भी दिखाने आई थी। उल्टी दस्त से परेशान शब्तून को वार्ड में भर्ती करके बाॅटल लगाया गया था। पूछने पर उसने बताया कि अभी आराम है।


Comments
Post a Comment