महाराजगंज: सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा, मजार ध्वस्त


 महाराजगंज: सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा, मजार ध्वस्त


रिपोर्ट :संजय कुमार


महाराजगंज: भारत नेपाल सीमा से सटें गेडहवा गांव में शनिवार रात प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर बने अवैध मजार को बुलडोजर से जमीदोज कर दिया l अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया हालांकि प्रशासन की सख्त निगरानी में पूरी कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई गांव के प्रधान पति दिनेश शर्मा ने बताया कि जिस भूमि पर मजार बना था वह ग्राम सभा के नाम से दर्ज आराजी संख्या 235 है जो शमशान घाट के पास नदी धोबहां के रूप में राजस्व अभिलेखों में अंकित है उन्होंने बताया कि लगभग 6 वर्ष पहले यहां मजार का निर्माण किया गया था लेकिन हाल के दिनों में वहां नए निर्माण कार्य शुरू हो गए थे प्रशासन को जब इसकी शिकायत मिली तो कई बार निर्माण रोकने के निर्देश दिए गए परंतु जब निर्देशों की अनदेखी जारी रही तो प्रशासन ने कठोर कदम उठाते हुए पूरी प्रक्रिया के तहत बुलडोजर चलवाई एसडीम शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा दोषियों को सख्त चेतावनी भी दी गई है कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह निचलौल थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा राजस्व निरीक्षक मनीष पटेल ग्राम प्रधान पति दिनेश शर्मा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे प्रशासन ने यह भी साफ कर दिया है कि भविष्य में सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को लेकर सख्त कदम उठाए जाएंगे l

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत