महाराजगंज: डिप्टी चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल को हिस्ट्रीशीटर ने दी गोली मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज


 महाराजगंज: डिप्टी चीफ लीगल  डिफेंस काउंसिल को हिस्ट्रीशीटर ने दी गोली मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज


रिपोर्ट :संजय कुमार


महाराजगंज: जनपद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में तैनात डिप्टी चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल आशुतोष पांडे को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है आशुतोष पांडे ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 अप्रैल को दोपहर में एक अज्ञात नंबर से फोन आया l फोन करने वाले शेषनाथ नाम के हिस्ट्रीशीटर ने उन पर कुशीनगर जिला न्यायालय में जमानतद्वार दाखिल करने का दबाव बनाया आशुतोष ने स्पष्ट किया कि वह केवल महाराजगंज जिला न्यायालय में विधिक सहायता प्रदान करते हैं इस पर शेषनाथ भड़क गया और  अपशब्दों के साथ गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी l इस घटना से आशुतोष भयभीत है और उन्हें पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है सदर कोतवाल सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि शेषनाथ( पता अज्ञात) के खिलाफ कोतवाली महाराजगंज में अपराध संख्या 0219/2025 के तहत धारा 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है l पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है इस घटना से अधिवक्ता समुदाय में आक्रोश है l पुलिस ने आशुतोष पांडे की तहरीर के आधार पर तत्वरित कार्रवाई शुरू की है lइस मामले ने स्थानीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था और विधिक अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैंl पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने पर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी l

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत