महराजगंज :पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मी को दी गयी भावभीनी विदाई


 महराजगंज :पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मी को दी गयी भावभीनी विदाई


रिपोर्ट :संजय कुमार


आज दिनांक 30.04.2025 को जनपद महराजगंज से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर उप निरीक्षक श्री ना0पु0 राधेश्याम यादव(निचलौल), मु 0आ0स0पु0 सुरेंद्र यादव(पुलिस लाइन महराजगंज) पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए । इस अवसर पर पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर चुके *समस्त पुलिस कर्मी  को अंगवस्त्र तथा प्रशस्ति पत्र* व उपहार भेंट कर उनके आगामी सुखमय जीवन व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई । उनके सकुशल कार्यकाल की सराहना व प्रशंसा व्यक्त करते हुए शुभकामनाओं सहित विदा किया गया। विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारीगण/कर्मचारीगणों के साथ सेवानिवृत्त हो रहे कर्मी के परिजन भी रहे उपस्थित । सेवानिवृत हुए कर्मचारी के आगामी जीवन हेतु शुभकामनाएं दी गयी ।पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा सेवानिवृत हुए पुलिस कर्मियों को ससम्मान वाहन मे बैठाकर विदाई दी गयी ।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत