महाराजगंज: निर्माणधीन ओवर ब्रिज का पुल भरभरा कर गिरा, आधे दर्जन से अधिक मजदूर हुए घायल


 महाराजगंज: निर्माणधीन ओवर  ब्रिज का पुल भरभरा कर गिरा, आधे दर्जन से अधिक मजदूर हुए घायल


रिपोर्ट :संजय कुमार


महाराजगंज: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जनपद से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है जहां निर्माणधीन ओवर ब्रिज का पुल गिरने से आधे दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए यह मामला पुरंदरपुर थाना क्षेत्र का है 


अचानक गिरा पुल:

आपको बता दें कि निर्माणधीन ओवर ब्रिज का पुल सोमवार की रात लगभग 11:40 बजे भरभरा कर  अचानक गिर गया जिससे पुल निर्माण में कार्य कर रहे आधे दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए इस हादसे के बाद चारों तरफ चिख पुकार व अफरा तफरी मच गई l


घायलों की हुई पहचान:

सर्च न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सूचना पर मौके पर पहुंची पुरंदरपुर पुलिस ने मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला और घायल मजदूर योगेश पुत्र पूरन सिंह उम्र 25 वर्ष योगेश कुमार पुत्र मंगल सिंह उम्र 24 वर्ष अनिल पुत्र रविंद्र सिंह उम्र 20  वर्ष सुरेंद्र पुत्र पूरन सिंह उम्र 22 वर्ष बालकृष्ण पुत्र भोला उम्र 30 वर्ष निवासी हाथरस व टिंकू पुत्र राजवीर उम्र 30 वर्ष लोनी पुत्र वीरेंद्र उम्र 30 वर्ष धर्मपाल पुत्र थारूपाल उम्र 35 वर्ष निवासी बदायूं को आनन फानन मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा भिजवाए l


घायलों को जिला अस्पताल के लिए किया रेफर:

जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालात को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया मिली जानकारी के मुताबिक ब्रिज के पुल का निर्माण कार्यदाइ संस्था पीएनसी कर रही है बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या पुल निर्माण कार्य गुणवत्ता से नहीं कराया जा रहा था l

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत