आयुष्मान के सहारे हुआ बुजुर्ग महिला का कुल्हा प्रत्यारोपण और युवक की सर्जरी


 आयुष्मान के सहारे हुआ बुजुर्ग महिला का कुल्हा प्रत्यारोपण और युवक की सर्जरी 


रिपोर्ट: संजय कुमार


संजीवनी हाॅस्पिटल में आयुष्मान कार्ड के सहारे हुआ दोनों का हुआॅ निःशुल्क आॅपरेशन 


महराजगंज 23 अप्रैल 2025

आयुष्मान कार्ड के सहारे बिसोखोर की बुजुर्ग भोजा देवी(70) का कुल्हा प्रत्यारोपण तथा सिसवा ब्लाॅक के शीतलापुर निवासी युवक रफीक (18) की  निःशुल्क हाथ की सर्जरी हो सकी है। दोनों का सफल आॅपरेशन संजीवनी हाॅस्पिटल महराजगंज के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन डाॅ. प्रवीण कुमार गुप्ता ने किया है।बिसोखोर (कटहरी) निवासी  बुजुर्ग भोजा देवी आॅपरेशन के बाद फाॅलोअफ के लिए आई थीं,  उनके स्वजनों ने बताया कि वह 10 अप्रैल को खलिहान से घर आ रही थीं कि रास्ते में लड़खड़ा कर गिर गयी। जिससे कुल्हा टूट गया। इलाज के लिए महराजगंज स्थित संजीवनी हाॅस्पिटल लाया जहां आॅपरेशन हुआ। अब वह खड़ा होकर धीरे-धीरे चल फिर ले रहीं हैं।  इसी प्रकार शीतलापुर निवासी मोहम्मद रफीक ने बताया कि वह 16 अप्रैल को बाइक से सिन्दुरिया से सिसवा की तरफ जा रहा था कि रास्ते में बाइक से भिड़न्त हो गयी। जिससे उसका हाथ टूट गया था।

संजीवनी हाॅस्पिटल आया, जहां पर आयुष्मान कार्ड की बदौलत निःशुल्क आपरेशन हो गया। अब उसका हाथ ठीक हो गया है।संजीवनी हाॅस्पिटल के वरिष्ठ सर्जन एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ.प्रवीण कुमार गुप्ता ने बताया कि बुजुर्ग भोजा देवी को 14 अप्रैल को भर्ती किया गया ,15 अप्रैल को आॅपरेशन किया गया तथा 19 अप्रैल को डिस्चार्ज किया गया। वह 22 अप्रैल को फाॅलोअफ के लिए आई थीं । वह ठीक हैं। इसी प्रकार रफीक को 18 अप्रैल को भर्ती किया गया, उसी दिन आॅपरेशन किया गया जबकि 22 अप्रैल को डिस्चार्ज किया गया। उसका हाथ पूरी तरह से ठीक हो गया है।77,713 लाभार्थियों ने कराया आयुष्मान कार्ड से इलाज 

आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी व डिप्टी सीएमओ डाॅ.नीरज लाल कन्नौजिया ने बताया कि जिले में कुल 9,65,974 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनना है । इनमें से 22 अप्रैल 2025 तक 8,06,533 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बन गया है, 22 अप्रैल तक 77,713 लाभार्थियों ने आयुष्मान कार्ड के जरिए इलाज भी करा लिया है। सरकार की इस लाभार्थीपरक महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से प्रति साल प्रति परिवार पांच लाख रुपये तक का इलाज निःशुल्क करा सकते है।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत