गर्मी शुरू होते कंजक्टिवाइटिस ने दी दस्तक, रहें सतर्क,लक्षण दिखे तो तत्काल नेत्र चिकित्सक से इलाज कराएं
गर्मी शुरू होते कंजक्टिवाइटिस ने दी दस्तक, रहें सतर्क,लक्षण दिखे तो तत्काल नेत्र चिकित्सक से इलाज कराएं
रिपोर्ट :संजय कुमार
महराजगंज :23 अप्रैल 2025
गर्मी शुरू होते ही नेत्र रोग कंजक्टिवाइटिस ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। ऐसे में कंजक्टिवाइटिस के लक्षण दिखे तो तत्काल नेत्र चिकित्सक से सम्पर्क करें । अपने मन से कोई दवा या ड्राप न लें।उक्त सलाह सृजन आई हाॅस्पिटल के वरिष्ठ नेत्र सर्जन डाॅ बी एन वर्मा ने दी है। डाॅ.वर्मा ने बताया कि आंख शरीर का महत्वपूर्ण अंग होने के साथ साथ बहुत ही संवेदनशील भी है। आंखों में थोड़ी सी भी परेशानी या इन्फेक्शन आने पर तुरंत लक्षण दिखाई देने लगते हैं। वायरल संक्रमण, बैक्टीरियल संक्रमण, एलर्जी तथा केमिकल या धुआं कंजक्टिवाइटिस के मुख्य कारक हैं ।डाॅ वर्मा ने बताया कि कंजक्टिवाइटिस जिसे सामान्य भाषा में आंख आना भी कहते हैं। जिसमें आंख लाल हो जाती है, बाहरी झिल्ली में सूजन आ जाती है। यह आंखों की एक बेहद संक्रामक बीमारी है, जो आम तौर पर वायरस या जीवाणु के संक्रमण से होता है। एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैलता है। सामान्यतया यह समस्या किसी भी मौसम में हो सकती है लेकिन गर्म और नम वातावरण में इसके होने का खतरा बढ़ जाता है।उन्होंने बताया कि जब आंखों में तेज चूभन महसूस हो, तेज दर्द हो। नजर धुधली हो जाती हो। आंख अत्यधिक लाल हो जाती हो। प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता हो तो यह कंजक्टिवाईटिस के लक्षण हैं ।जल्द से जल्द नेत्र चिकित्सक से सम्पर्क कर इलाज कराएं।डाॅ वर्मा ने बताया कि कंजक्टिवाइटिस को फैलने से रोकने के लिए साफ सफाई रखने के साथ साथ आंखों को बार-बार न छुएं। हाथों को समय-समय पर धुलते रहें। अपने निजी सामान जैसे रूमाल, तकिए का कवर, तौलिया, आई कॉस्मेटिक आदि को किसी से साझा न करें। आॅखों में कोई दवा चिकित्सक से सलाह लिए बिना न डालें। स्कूल या आफिस से कुछ दिन दूर रहना बेहतर होता है ताकि दूसरे को संक्रमण न फैले।
कंजक्टिवाइटिस के लक्षण:
- एक या दोनों आँखों का लाल या गुलाबी दिखाई देना।
- आॅखों में दर्द, जलन या खुजली होना।
- आॅखों में पानी जैसा या गाढ़ा डिस्चार्ज निकलना।
- असामान्य रूप से अधिक आंसू निकलना।
- आंखों में सूजन आ जाना।

Comments
Post a Comment