महाराजगंज: पंजाब पुलिस का कोल्हुई में छापा, आरोपी की निशानदेही पर, कई स्थानों पर की छापेमारी
महाराजगंज: पंजाब पुलिस का कोल्हुई में छापा, आरोपी की निशानदेही पर, कई स्थानों पर की छापेमारी
रिपोर्ट :संजय कुमार
महाराजगंज जनपद के कोल्हुई से बड़ी खबर सामने आई है जहां पंजाब पुलिस ने कोल्हुई थाना क्षेत्र के खरहरवा गांव निवासी इरशाद नामक युवक को गिरफ्तार कर ₹400000 चोरी के मामले में छानबीन शुरू कर दी है यह मामला दो महीना पहले अमृतसर शहर में हुई एक चोरी से जुड़ा हुआ है l
क्या है पूरा मामला?
दरअसल पंजाब के अमृतसर शहर में फल की दुकान पर काम करने वाला इरशाद दो महीने पहले ₹400000 लेकर फरार हो गया था इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में थी पकड़े जाने के बाद इरशाद ने पुलिस को बताया कि उसने चोरी के पैसों से एक स्कूटी खरीदी थी और बाकी पैसे को अपने रिश्तेदारों को दे दिए थे l
पुलिस गांव में कर रही छापेमारी:
वहीं पंजाब पुलिस ने आरोपी इरशाद को उसके गांव खरहरवा और उसके रिश्तेदारों के पास परसा मलिक क्षेत्र में लेकर जांच की मंगलवार सुबह पुलिस ने कोल्हुई थाना क्षेत्र के बभनी खुर्द गांव में भी छानबीन शुरू की इस दौरान पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की और इरशाद के द्वारा बताई गई जगहो पर छानबीन की इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में अन्य लोगों के शामिल होने के संकेत मिल रहे हैं जिसके चलते जांच की रफ्तार और तेज की जाएगी पंजाब पुलिस की टीम कोल्हुई मे और आसपास के इलाकों में जांच कर रही है ताकि चोरी किए गए रुपए की पूरी बरामदगी की जा सके l इस मामले में पुलिस की कार्यवाही को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चाएं हो रहे हैं l
पुलिस का बयान:
हाल ही में कोल्हुई थाना के थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया था कि पंजाब पुलिस ने इस मामले में सहयोग मांगा था और उन्होंने पूरी तरह से पुलिस टीम को सहायता प्रदान की है l थानाध्यक्ष ने कहा कि आरोपित युवक को जल्द ही चोरी किए गए पैसे के साथ पंजाब पुलिस अपने साथ ले जाएगी l

Comments
Post a Comment