विश्व मलेरिया दिवस पर सीएमओ कार्यालय सभागार में हुई संगोष्ठी


 जागरूकता से होगा मलेरिया का सफाया -सीएमओ 


रिपोर्ट :संजय कुमार


हर रविवार करें मच्छर पर वार,लार्वा पर प्रहार 


विश्व मलेरिया दिवस पर सीएमओ कार्यालय सभागार में हुई संगोष्ठी 


महराजगंज /25 अप्रैल 2025:

विश्व मलेरिया दिवस पर सीएमओ कार्यालय सभागार में शुक्रवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सीएमओ डाॅ श्रीकांत शुक्ला ने कहा कि जागरूकता के हथियार से मलेरिया का सफाया किया जा सकता है। इसके लिए जन समुदाय को भी जागरूक करना पड़ेगा। साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना होगा। मच्छरों के साथ लार्वा को भी नष्ट करने के लिए सजग रहना पड़ेगा।

 उन्होंने कहा स्वास्थ्य विभाग ने जो नारा दिया है कि हर रविवार मच्छर पर वार, लार्वा पर प्रहार उसे जन जन को अमल में लाना होगा। मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में समुदाय की भागीदारी अपेक्षित है।  डिप्टी सीएमओ डाॅ केपी सिंह ने कहा कि मलेरिया रोग उन्मूलन के लिए ग्राम स्तर पर आवश्यक प्रचार प्रसार एवं संवेदीकरण की गतिविधियाँ आयोजित करनी होगी। मलेरिया से बचाव एवं रोकथाम के लिए व्यापक स्तर विभागीय गतिविधियां आयोजित करे। इस काम में अन्तर्विभागीय सहयोग भी लिया जाएं ।संगोष्ठी में एसीएमओ डॉ नवनाथ प्रसाद,डिप्टी सीएमओ डॉ केपी सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ राजेश द्विवेदी, अपर जिला मलेरिया अधिकारी अनिल चौरसिया, जिला मलेरिया सलाहकार कौलेश्वर चौधरी  प्रमुख तौर पर मौजूद रहे है।

मलेरिया से बचाव व रोकथाम के लिए क्या करें।

- अपने आसपास जलभराव न होने दें।

- मच्छरों के प्रजनन स्थल पर पानी न एकत्र होने दें।

- जहाँ कहीं लार्वा दिखे वहां जला हुआ मोबिल डाल दें।

- कुलर, पानी के टैंक, गमले के पानी को बदलते रहें।

-  निष्प्रयोज्य सामग्री जैसे नारियल के खोल, खाली बोतल, खराब टायर, टूटे बर्तन को नष्ट कर दें।

- शौचालय और मच्छरदानी का प्रयोग करें ।

डेमो करके बताया मलेरिया जांच का तरीका

संगोष्ठी में उपस्थित लैब टेक्नीशियन्स को डेमो करके मलेरिया जांच का तरीका बताया गया। उपस्थित लैब टेक्नीशियन्स में जोखनमणि, अर्चना चौथरी, आश्रुति वर्मा, राहुल कुमार कन्नौजिया, कौशल कुमार, राजकुमार, चन्द्रचीत, सत्यपाल, आदित्य प्रताप आदि प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत