महाराजगंज: "आभा " आईडी बनाने में तेजी लाएं सभी जिम्मेदार-सीएमओ
महाराजगंज: "आभा " आईडी बनाने में तेजी लाएं सभी जिम्मेदार-सीएमओ
रिपोर्ट :संजय कुमार
जुम मीटिंग के जरिए सीएमओ ने सभी एमओआईसी, बीपीएम, बीसीपीएम को दिया सख्त निर्देश
आभा आईडी बनाने में विशेष जोर दें एएनएम, सीएचओ व आशा
महराजगंज/ 25 अप्रैल 2025:
जिले में करीब 78 प्रतिशत लोगों का ही आभा आई ( आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउंट) बन सका है। इतने खराब प्रदर्शन पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकांत शुक्ला ने असंतोष व्यक्त करते हुए सभी लोगों का ( जिनके पास आधार कार्ड) आई बनाने में तेजी लाने के लिए सभी जिम्मेदारों को सख्त निर्देश दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जूम मीटिंग के जरिए सभी ब्लाकों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों, ब्लाॅक कार्यक्रम प्रबंधकों, ब्लाॅक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर्स को कड़े निर्देश दिए है। सीएमओ ने कहा कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को जोर देकर आभा आई बनाना होगा। सभी एमओआईसी इसकी प्रतिदिन समीक्षा भी करते रहें।
सीएमओ ने यह भी निर्देश दिया कि आशा कार्यकर्ता इन दिनों दस्तक अभियान के तहत घर घर जा रहीं। जहां कहीं भी बुखार के मरीज मिले तो उन्हें इलाज के लिए नजदीक के सरकारी अस्पताल पर जाने के लिए प्रेरित करें।उन्होंने यह भी कहा कि मलेरिया रोग उन्मूलन के लिए जन समुदाय को मच्छरों के स्त्रोतों को नष्ट करने के लिए प्रेरित करें। मच्छरों से बचाव के लिए आलआउट व मच्छरदानी का प्रयोग करने के लिए भी प्रेरित करें। जूम मीटिंग के दौरान डिप्टी सीएमओ डाॅ केपी सिंह व जिला कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर संदीप पाठक भी मौजूद रहे।
----
अत्यधिक खराब प्रदर्शन वाले ब्लाॅक के जिम्मेदारों की दी चेतावनी सीएमओ ने आभा आईडी बनाने में सबसे अधिक खराब स्थिति वाले तीन ब्लाकों पनियरा, सदर व धानी के जिम्मेदारों की चेतावनी देते हुए अतिशीघ्र सभी लोगों का आईडी बनाने के लिए निर्देशित किया । सीएमओ ने कहा कि आभा आईडी की प्रगति को लेकर अति शीघ्र पुनः समीक्षा की जाएगी। अगर फिर स्थिति असंतोषजनक मिली तो कार्यवाही तय है।

Comments
Post a Comment